लाइव न्यूज़ :

Jharkhand: राहुल गांधी को रांची की कोर्ट ने भेजा समन, 11 जून को दिया पेश होने का आदेश, जानिए क्या है मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 22, 2024 08:40 IST

रांची की एमपी एमएलए अदालत ने राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में समन जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरांची की एमपी एमएलए अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ जारी किया समनराहुल गांधी को यह समन अमित शाह के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी के मामले में मिला है अदालत ने राहुल गांधी को आदेश दिया है कि वो मामले में 11 जून को पेश होकर अपना पक्ष रखें

रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के एक मामले में रांची की एमपी एमएलए अदालत ने समन जारी किया है। जानकारी के अनुसार अदालत ने राहुल गांधी को आदेश दिया है कि वो इस मामले में 11 जून को पेश होकर अपना पक्ष रखें।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा द्वारा दायर मामले के अनुसार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साल 2018 में कांग्रेक की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो एक हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है।

राहुल गांधी की इस टिप्पणी के बाद भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने राहुल गांधी के खिलाफ केस किया और मामले को रांची एमपी एमएलए कोर्ट में ले गये। जिसने पहले भी राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया था। कांग्रेस नेता ने समन को चुनौती देते हुए राहत के लिए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उन्हें वहां से कोई मदद नहीं मिली।

हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद एमपी एमएलए कोर्ट में दोबारा सुनवाई हुई और अब जज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 11 जून को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

कोर्ट में याचिकाकर्ता नवीन झा का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विनोद साहू ने कहा कि 11 जून के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि राहुल गांधी क्या कार्रवाई करते हैं और कोर्ट उनके खिलाफ क्या फैसला लेता है।

इसी टिप्पणी को लेकर चाईबासा में दर्ज एक ऐसे ही मामले में राहुल गांधी अभी भी जमानत पर हैं। हाईकोर्ट ने निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाकर उन्हें राहत दी थी। राहुल गांधी के साथ कोई जबरदस्ती नहीं करने का आदेश झारखंड हाईकोर्ट ने दिया।

पिछले हफ्ते झारखंड हाईकोर्ट ने चाईबासा कोर्ट में मामले के संबंध में तय समय के भीतर अपना जवाब दाखिल नहीं करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 1,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

टॅग्स :राहुल गांधीRanchiकोर्टअमित शाहकांग्रेसझारखंडJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत