लाइव न्यूज़ :

झारखंड: धनबाद में रेलवे का ट्रैकमैन कोरोना वायरस संक्रमित, राज्य में संक्रमितों की संख्या 34 हुई

By भाषा | Updated: April 19, 2020 13:27 IST

कोरोना संक्रमण के इस मामले को मिलाकर अब झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 34 हो गयी है। हिंदपीढ़ी से 29 मार्च को कुल 17 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर यहां खेलगांव स्थित पृथक केन्द्र भेजा गया था और वहां से कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद मलेशिया की एक महिला को यहां रिम्स स्थित पृथक केन्द्र में 31 मार्च को भर्ती किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देधनबाद में रेलवे ट्रैकमैन कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 34 हो गयी है।

रांची: झारखंड के धनबाद में शनिवार रात एक रेलवे ट्रैकमैन कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया जिसे मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 34 हो गयी है। रेलवे के अधिकारियों ने इस व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए बताया है कि वह पिछले माह बोकारो के चास में अपनी गर्भवती पत्नी से मिलने अपने ससुराल गया था और वहां से 26 मार्च को साइकिल से धनबाद में हीरापुर स्थित रेलवे कालोनी के अपने निवास पर लौटा।

उन्होंने बताया कि धनबाद लौटने पर उसने बुखार और खांसी की शिकायत की जिसके बाद से धनबाद में ही रेलवे के मंडलीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। उसकी रिपोर्ट कल रात प्राप्त हुई जिसमें वह संक्रमित पाया गया। रेलवे के इस ट्रैकमैन को लेकर अब धनबाद में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या कुल दो हो गयी है।

इससे पूर्व शनिवार को रिम्स के निदेशक डा. डीके सिंह ने बताया,‘‘ आज संक्रमण का जो नया मामला सामने आया है उसे मिलाकर रांची के सर्वाधिक संक्रमित स्थान हिंदपीढ़ी से ही अब तक कुल 18 लोग संक्रमित पाये जा चुके हैं। दुर्भाग्य से ये सभी या तो तबलीगी जमात से जुड़े हैं अथवा जमात के लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।’’

संक्रमण के इस मामले को मिलाकर अब झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 34 हो गयी है। हिंदपीढ़ी से 29 मार्च को कुल 17 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर यहां खेलगांव स्थित पृथक केन्द्र भेजा गया था और वहां से कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद मलेशिया की एक महिला को यहां रिम्स स्थित पृथक केन्द्र में 31 मार्च को भर्ती किया गया था। सभी विदेशी तबलीगी जमात के सदस्य हैं। राज्य में अब तक बोकारो में नौ, हजारीबाग में दो, कोडरमा, गिरिडीह, सिमडेगा में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए