लाइव न्यूज़ :

झारखंड : एनआईए ने मानव तस्करी के चार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: February 27, 2021 17:58 IST

Open in App

रांची, 27 फरवरी झारखंड और दिल्ली में नौकरी दिलाने वाली एक एजेंसी की आड़ में मानव तस्करी का गिरोह चलाने वाले चार लोगों के खिलाफ एनआईए ने शनिवार को आरोपपत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपपत्र में सुनीता देवी, पन्ना लाल महतो, गोपाल उरांव और शिव शंकर गंझू को नामजद किया गया है। हालांकि, सुनीता फरार है।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अधिकारी ने बताया कि इन चारों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, अंतरराज्यीय प्रवासी श्रमिक (रोजगार एवं सेवा शर्तें नियमन) अधिनियम और किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप दर्ज किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि महतो (37) की गिरफ्तारी के बाद यह मामला 19 जुलाई 2019 को झारखंड के खूंटी जिले में दर्ज किया गया था। झारखंड और दिल्ली में मानव तस्करी का एक गिरोह चलाने को लेकर उसे गिरफ्तार किया गया था।

एनआईए ने मामले की जांच की जिम्मेदारी पिछले साल जून में संभाली थी।

एनआईए अधिकारी ने बताया कि कथित मानव तस्करी गिरोह का सरगना महतो अपनी पत्नी सुनीता के साथ दिल्ली में छह ‘प्लेसमेंट एजेंसियों’ (नौकरी दिलाने वाली एजेंसी) की आड़ में मानव तस्करी का गिरोह चलाता था।

अधिकारी ने बताया कि वे लोग झारखंड से गरीब और भोले-भाले लड़के-लड़कियों की दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में नौकरी दिलाने के बहाने तस्करी किया करते थे। तस्करी के इस जाल में फंसने वाले लोगों का शोषण किया जाता था और उन्हें कभी वादे के अनुरूप मेहनताना नहीं दिया जाता था।

महतो के करीबी सहयोगी उरांव और गंझू को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि जांच में यह खुलासा हुआ कि ये दोनों दिल्ली में तीन प्लेसमेंट एजेंसियों के मालिक थे और मानव तस्करी गिरोह चलाने में संलिप्त थे।

एनआईए अधिकारी ने बताया कि गिरोह का भंडाफोड़ करने की कवायद के तहत अब तक 22 पीड़ितों की पहचान की गई, उन्हें मुक्त कराया गया और उनसे पूछताछ की गई है। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'