लाइव न्यूज़ :

CM के खिलाफ विधानसभा के बाहर धरने पर बैठीं भाभी; देवर हेमंत की सरकार से हैं नाराज

By आजाद खान | Updated: December 23, 2021 22:26 IST

विधायक सीता सोरेन का आरोप है कि सरकार सदम में गलत जवाब दे रही है और उनकी बातों को सुना नहीं जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी ने अपने ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गई थी। उनका आरोप था कि सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है और मनमानी कर रही है।उनका आरोप था कि सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है और मनमानी कर रही है।विधानसभा के स्पीकर रबींद्र नाथ महतो के मामले में पड़ने के बाद उन्होंने अपना धरना बंद किया।

भारत:झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक सीता सोरेन ने अपनी ही सरकार खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वे सरकार की नीतियों से नाराज थी और इसका विरोध भी कर रही थी। विधायक सीता सोरेन का आरोप है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है इसलिए वे इसके खिलाफ विधानसभा के दरवाजे पर धरना दे रही है। आपको बता दें कि सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन की बहू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं। हालांकि इस मामले में विधानसभा के स्पीकर रबींद्र नाथ महतो के पड़ने के बाद ही सीता सोरेन ने अपना धरना खत्म किया है। 

क्या कहना है विधायक सीता सोरेन का

मामले में बोलते हुए विधायक सीता सोरेन ने कहा कि सरकार सदम में गलत जवाब दे रही है। उन्होंने कहा, "मैं पानी, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए सदन में आई हूं। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल ) की आम्रपाली परियोजना में वन भूमि का अतिक्रमण किया जा रहा है और कोयले का अवैध परिवहन किया जा रहा है लेकिन सरकार इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है।"उन्होंने सीसीएल की आम्रपाली परियोजना पर सवाल उठाया और कहा कि इस योजना में वन भूमि पर अवैध कब्जा और एक ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा अवैध तरीके से कोयले की ढुलाई हो रही है। लेकिन जब वे इसके बारे में सरकार से सवाल किया तो उन्हें गलत जवाब दिया गया है। उनका कहना है कि वे सरकार की इस नीति को पूरा नहीं होने देगी।

बात नहीं सुनने पर क्षेत्र में जाकर देगी धरना: सीता सोरेन

सीता सोरेन ने इस पर बोलते हुए कहा कि अगर सरकार उनकी बात नहीं सुनी तो वे इसका विरोध आगे भी करेंगी। उन्होंने क्षेत्र में जाकर इसका विरोध करने की भी धमकी दी है। बता दें कि सीता सोरेन के इस विरोध से सरकार की बहुत किरकिरी हुई है।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडJharkhand Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू