लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Minister Secretary ED: बड़ी मुसीबत में फंसे ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, ईडी कर सकती है गिरफ्तार, 45 करोड़ से की अधिक की राशि बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: May 7, 2024 17:56 IST

Jharkhand Minister Secretary ED: मंत्री के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर आलम के ठिकानों पर चली 16 घंटे से अधिक की छापेमारी के बाद ईडी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने दोनों को 6 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया।मंत्री के पीए के घर से छापेमारी में ईडी ने ट्रांसफर-पोस्टिंग के पेपर भी बरामद किया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले तीन सदस्यीय मेडिकल टीम जांच करने के लिए पहुंची थी।

Jharkhand Minister Secretary ED: झारखंड में कांग्रेस के दिग्गज नेता और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम बड़ी मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ईडी अब मंत्री आलमगीर आलम के अलावा उनके बेटे तनवीर आलम को भी गिरफ्तारी कर सकती है। ईडी के अधिकारी आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के पहले आवश्यक पुख्ता साक्ष्य एकत्रित करने की कोशिश में लगे हैं। इस बीच मंत्री के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर आलम के ठिकानों पर चली 16 घंटे से अधिक की छापेमारी के बाद ईडी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से ईडी को 45 करोड़ से की अधिक की राशि बरामद हुई है। ईडी ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और दोनों को रिमांड पर मांगा। इसके बाद कोर्ट ने दोनों को 6 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया।

मंत्री के पीए के घर से छापेमारी में ईडी ने ट्रांसफर-पोस्टिंग के पेपर भी बरामद किया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले तीन सदस्यीय मेडिकल टीम जांच करने के लिए पहुंची थी। ईडी ने संजीव लाल के करीबी बिल्डर मुन्ना सिंह के घर से 2.93 करोड़ रुपये नकद जब्त किया था। ईडी की छापेमारी में सहायक जहांगीर के आवास से कई चौंकाने वाले पत्र भी मिले हैं।

इनमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नाम से कई बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित पैरवी पत्र हैं। हालांकि राजेश ठाकुर अपने ऊपर लगे इन आरोपों को खारिज कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके नाम से लिखा पैरवी पत्र बिल्कुल निराधार है। इस बीच ईडी के अधिकारियों ने मंगलवार को फिर रांची में फिर छापा मारा।

यह छापेमारी राजू सिंह के श्यामली गली डोरंडा में स्थित आवास, सिंहमोड़, आईटीआई बस स्टैंड, रातु में हुई है। ईडी ने आज भी 1 करोड़ से अधिक की नकद राशि बरामद की है। उल्लेखनीय है कि ईडी ने सोमवार को बीरेंद्र राम से जुड़े मामले में रांची के अलग अलग 9 ठिकानों पर छापा मारा था। जहां से उन्हें 45 करोड़ से अधिक की राशि बरामद हुई थी।

यह छापेमारी मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम, मुन्ना सिंह समेत कई लोगों के ठिकानों पर हुई थी। जहांगीर आलम हरमू रोड के सर सैयद रेसिडेंसी के ब्लॉक-बी के फ्लैट नंबर-1ए में रहता है। ऐसे में सवाल यह उठने लगा है कि 15 हजार रुपए मासिक कमाने वाला व्यक्ति ऐसे आलीशान फ्लैट को कैसे खरीद सकता है? ईडी अब सभी पहलुओं पर जांच के बाद मंत्री पर शिकंजा कस सकती है। 

टॅग्स :झारखंडप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष