लाइव न्यूज़ :

झारखंड: महागठबंधन से अलग एकला चलने की तैयारी में वामदल, CPI का 16 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: November 7, 2019 01:38 IST

सीपीआई के राज्य सचिव भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि सिर्फ दो दलों के नेता बैठकर महागठबंधन का स्वरूप तय नहीं कर सकते, पर अभी तक यही हो रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में भाजपा के खिलाफ चुनावी जंग में वामदल अब महागठबंधन से अलग एकला चलने की तैयारी में जुट गए हैं. सीट में हिस्सेदारी के लिए वामदल बातचीत करने को तैयार तो हैं लेकिन सत्ता संग्राम में अकेले ताकत झोंकने की रणनीति बना चुके हैं.

झारखंड में भाजपा के खिलाफ चुनावी जंग में वामदल अब महागठबंधन से अलग एकला चलने की तैयारी में जुट गए हैं. वैसे सीट में हिस्सेदारी के लिए वामदल बातचीत करने को तैयार तो हैं लेकिन सत्ता संग्राम में अकेले ताकत झोंकने की रणनीति बना चुके हैं. भाजपा के खिलाफ मजबूत गठबंधन बनाने में कोताही बरतने का झामुमो और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए सीपीआई ने 16 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. 

सीपीआई के राज्य सचिव भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि सिर्फ दो दलों के नेता बैठकर महागठबंधन का स्वरूप तय नहीं कर सकते, पर अभी तक यही हो रहा है. 25 जुलाई के बाद कोई बैठक नहीं होने का आरोप लगाते हुए सीपीआई राज्य सचिव ने कहा कि उस वक्त सीपीआई ने 6 विधानसभा सीटों की सूची हेमंत सोरेन को सौंपी थी, पर अब वामदलों को महज 5 सीट देने की बात कही जा रही है, जो मंजूर नहीं है. अब वामदल एकला ताल ठोकने को बेचैन हैं. भाकपा माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद के मुताबिक वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में वह महागठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार हैं.

नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन की तरफ से उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रण का इंतजार है, लेकिन उनकी पार्टी स्वतंत्र चुनाव लड़ने को भी तैयार है. जबकि सीपीएम के राज्य सचिव गोपी कांत बख्शी ने कहा कि सीपीएम भाजपा के खिलाफ महागठबंधन का हिस्सा बनने का इरादा रखती है. दूसरी तरफ पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात के नेतृत्व में तमाम विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा हो चुकी है. पार्टी इसी हफ्ते विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति का ऐलान कर देगी. बख्शी ने यह भी स्पष्ट किया कि वामदल एक दूसरे के खिलाफ नहीं लड़ेंगे. वाम दल के नेताओं को एक दूसरे का समर्थन मिलेगा. मार्क्सवादी समन्वय समिति भी इसी सिद्धांत पर चल रही है. 

वहीं, महागठबंधन बनाने के लिए रास्ता बचे होने की बात कहते हुए सीपीआई नेता ने कहा कि अगर बैठक होती है, तो सीपीआई शामिल होगी, पर सम्मानजनक सीट से कम सीपीआई को मंजूर नहीं होगा. सीपीआई ने आज जिन विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने की घोषणा की है, उसमें छतरपुर, सिमरिया, बडकागांव, भवनाथपुर, रामगढ, बेरमो, मांडू, डुमरी, नाला, बोरियो, कांके, सारठ, जरमुंडी, बरकट्ठा, हजारीबाग और बहरागोडा या घाटशिला सीट शामिल हैं.

उधर, जेएमएम और कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर पेच फंस गया है. कांग्रेस 30 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि झामुमो 28 से ज्यादा देने को तैयार नहीं है. बता दें कि महागठबंधन के तहत जेएमएम को 41 से 44, कांग्रेस को 27 से 30, राजद को 5 से 7 और वामदलों को 5 सीट देने पर विचार चल रहा है. जबकि झाविमो ने अकेले चुनाव लड़ने का घोषणा कर दी है.

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय कम्युनिस्ट पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?