लाइव न्यूज़ :

झारखंड के इस जिले में कोरोना के नाम पर हजारों जानवरों की दे दी गई बलि, आखिर क्यों?

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 11, 2020 11:53 IST

भारत में पिछले 24घंटों में COVID-19 के सबसे ज़्यादा 9,996 मामले सामने आए, 357 मौतें हुईं। अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,86,579 है और 8,102 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोडरमा के उरवा गांव में स्थित देवी मंदिर में बुधवार (10 जून) सुबह से आस्था और अंधविश्‍वास के नाम पर बलि देने का खेल चल रहा है।बिहार में कुछ जगहों पर महिलाओं को अंधविश्‍वास के नाम पर 'कोरोना माई' की पूजा करते देखा गया था।

नई दिल्ली:झारखंड के कोडरमा जिले में कोरोना वायरस से बचने के लिए हजारों जानवरों की बलि दे दी गई है। इन जानवरों में मुर्गे और बकरे शामिल हैं। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से उनके इलाके और गांव में कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा। मामला कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवा पंचायत का है। जहां कोरोना लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए हजारों बकरों और मुर्गों की बलि चढ़ा दी गई है। सिर्फ कल (10 जून) को वहां एक साथ 400 बकरों की बलि दे दी गई है। ये सब कोरोना वायरस से बचने के लिए अंधविश्‍वास में किया गया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोडरमा के उरवा गांव में स्थित देवी मंदिर में बुधवार (10 जून) सुबह से आस्था और अंधविश्‍वास का यह खेल चल रहा है। मंदिर में कोरोना भगाने के लिए हवन पूजा और आरती भी की जा रही है। महिलाएं भजन गा रही हैं। पहले तो गांव के लोगों ने मुर्गे की बलि देनी शुरू की लेकिन धीरे-धीरे बकरों की बलि दी जाने लगी। 

कोडरमा के उरवा गांव में स्थित देवी मंदिर की तस्वीर, जहां बलि दी गई ( स्त्रोत- ट्विटर यूजर)

सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस खबर के बारे में लोग जिक्र कर रहे हैं।

पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ने कहा- हर साल परंपरा के नाम पर दी जाती है बलि

आजतक से बात करते हुए पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र पासवान कहा, हर साल गांव में इस परंपरा को किया जाता है। गांव में इसी वक्त हर साल परंपरा के नाम पर बकरों की बलि दी जाती है।

कुछ दिनों पहले बिहार में हो रही थी 'कोरोना माई' की पूजा

बिहार में कुछ जगह पर महिलाएं कोरोना माई की पूजा भी कर रही हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हफ्ते भर पहले बिहार के बक्सर में कोरोना माई की पूजा करने के लिए गंगा किनारे महिलाओं की भीड़ देखी गई थी। कोरोना बीमारी को बिहार की औरतों ने 'कोरोना माई' का नाम दिया है।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इससे जुड़ा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में महिलाओं को कोरोना माई की पूजा करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में कई महिलाओं ने कहा भी है कि लोग ऐसा कर रहे हैं इसलिए वह भी ऐसा कर रही हैं। हालांकि ये अंधविश्वास कहां से शुरू हुई इसका पता नहीं चल पाया है। 

महिलाएं गंगा में स्नान के बाद 9 मिठाई, नौ गुड़हल का फूल, 9 लौंग, 9 अगरबत्ती से पूजा करती हैं। पूजा खत्म होने के बाद इस सारी चीजों  को जमीन में गाड़ दिया जाता है।

झारखंड में कोरोना वायरस के ताजा अपडेट

झारखंड में कोरोना वायरस के 1489 मामले हैं। राज्य में कोविड-19 से 8 लोगों की मोत हुई है। 889 एक्टिव केस हैं और 592 लोग ठीक हो चुके हैं। झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 135 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों में से 1186 प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से अपने घरों को लौटे हैं।  पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 2072 नमूनों की जांच हुई जिनमें 135 संक्रमित पाए गए।

(नोट- बता दें कि कोरोना वायरस एक महामारी है, जिसका इलाज सिर्फ वैक्सीन और दवा ही हो सकती है। दुनियाभर के डॉक्टर और वैज्ञानिक इस पर रिसर्च में लगे हुए हैं। लोकमत न्यूज हिंदी किसी भी तरह से इस तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है।)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी