लाइव न्यूज़ :

झारखंड: कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 132 पर, आज मिले सभी संक्रमित छत्तीसगढ़ से भागकर आये थे पलामू

By एस पी सिन्हा | Updated: May 7, 2020 20:05 IST

Jharkhand Ki Khabar: कोरोना संक्रमितों में तीन लोग पाटन के टुईयां गांव के है और दो नावाडीह के हैं. संक्रमितों में 4 पुरुष और एक महिला शामिल है.

Open in App
ठळक मुद्देअभी सारे लोग सदर अस्पताल पलामू में क्वारंटाइन में हैं. इन संक्रमितों में से 1 पाटन के क्वारंटाइन सेंटर में और 4 सदर अस्पताल के क्वारंटाइन सेंटर में हैं. 

रांची:झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. राज्य के पलामू जिले से आज पांच नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इन मामलों के साथ झारखंड में संक्रमितों की संख्या बढकर 132 हो गई है. इनमें 94 अकेले रांची के हैं. पलामू जिले में मिले सभी लोग पिछले दिनों छत्तीसगढ़ से भागकर झारखंड आये थे. सभी संक्रमित पलामू के रहने वाले हैं. अभी सारे लोग सदर अस्पताल पलामू में क्वारंटाइन में हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार संक्रमितों में तीन लोग पाटन के टुईयां गांव के है और दो नावाडीह के हैं. संक्रमितों में 4 पुरुष और एक महिला शामिल है. सभी छत्तीसगढ़ क्वारंटाइन सेंटर से भाग कर पलामू आये थे. इन संक्रमितों में से 1 पाटन के क्वारंटाइन सेंटर में और 4 सदर अस्पताल के क्वारंटाइन सेंटर में हैं. 

इससे पहले 6 मई को रांची से 2 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई थी. जिनमें हिंदपीढ़ी से 1 और रिम्स की 1 नर्स शामिल थी. इसबीच, झारखंड सरकार ने दो निजी पैथ लैब्स को राज्य के चार जिलों में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच की अनुमति दी है. 

यहां अधिकतम 4500 रुपये में लोग अपनी कोरोना जांच करवा सकेंगे. वहीं, झारखंड का बोकारो जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है. बुधवार को देर शाम कुल 7 स्वाब की जांच रिपोर्ट मिली. सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई.

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत