लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Ki Khabar: शव दफनाने पर हंगामा, रांची में हुई इस घटना से सभी भौंचक, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 1, 2020 18:21 IST

यदि मृतक रांची के बाहर का होगा, तो उसने कब्रिस्तान के लिए चंदा नहीं दिया होगा ऐसी स्थिति में चर्च प्रबंधन शव दफनाने से रोक सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देगांव ले जाने पर असमर्थता जताने पर फादर ने आसपास के लोगों के सहयोग से कोई दूसरा विकल्प तलाशने को कहा. रांची में सभी किराए के मकान में रहते हैं. यह मामला ईसाई धर्म का है।

रांची: झारखंड के राजधानी रांची में एक दिलदहला देने वाली खबर आई है कि जब शव दफनाने के लिए कब्रिस्तान में जगह नही दी गई तो मजबूरन लोगों को हिंदू धर्म के आधार पर अंत्येष्टि करनी पडी. ऐसा हुआ एक ईसाई परिवार के साथ. कहा जाता है कि संत फ्रांसिस चर्च का नियम है कि हर परिवार को कब्रिस्तान के लिए जगह खरीदनी होती है. इसके लिए चंदा देना होता है. यदि मृतक रांची के बाहर का होगा, तो उसने कब्रिस्तान के लिए चंदा नहीं दिया होगा ऐसी स्थिति में चर्च प्रबंधन शव दफनाने से रोक सकता है.

इसका दुखद अहसास उस परिवार को आज तब हुआ जब रांची में एक ईसाई बुजुर्ग की मौत के बाद शव दफनाने के लिए कब्रिस्तान में जगह नहीं मिली. इसके बाद कोई रास्ता नही बचते देख परिजनों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ हरमू मुक्ति धाम में उनकी अंत्येष्टि कर दी. हालांकि इस अंत्येष्टि में आस पास के लोगों ने भरपूर सहयोग किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी रांची की हरमू नदी के पास की बस्ती में रहने वाले रामशरण टूटी का निधन गुरुवार की देर रात को हो गया था. 

निधन के बाद उनके परिजनों ने शव को दफनाने के लिए आज संत फ्रांसिस चर्च के प्रतिनिधियों से संपर्क किया. मृतक के पुत्र फिलिप टूटी ने बताया कि उनका परिवार 15 साल से ईसाई धर्म का पालन कर रहा है और सभी लोग नियमित संत फ्रांसिस चर्च जाते हैं. पिता के निधन के बाद दफनाने के लिए चर्च के फादर से बात हुई. 

फादर ने कहा कि कब्रिस्तान में जगह नहीं है. संभव हो तो शव को अपने गांव ले जाओ. गांव ले जाने पर असमर्थता जताने पर फादर ने आसपास के लोगों के सहयोग से कोई दूसरा विकल्प तलाशने को कहा. इसके बाद परिवार और पडोस के लोगों ने सहमति बना कर हरमू मुक्तिधाम ले जाकर शव को जला दिया. यह परिवार मूल रूप से खूंटी के फुदी के रहने वाला है. रांची में सभी किराए के मकान में रहते हैं.

इस मामले के सामने आने के बाद धर्म परिवर्तन कर ईसाई बने लोगों के बीच काफी नाराजगी देखी जा रही है. लोगों ने कहा कि जब मौत के बाद भी जगह नही मिलेगी तो फिर ऐसे धर्म को अपनाने से क्या फायदा. हालांकि संत फ्रांसिस चर्च का कोई अधिकारिक बयान नही मिल सका है. लेकिन इस घटना से सभी दुखी हैं. लोगों का कहना है कि जब दफनाने के लिए जगह खरीदनी हो और जो समर्थ नही हो उसका क्या होगा? ऐसे कई प्रश्न आज ईसाई धर्म अपनाने वाले पूछने लगे हैं. बात चाहे जो भी हो, लेकिन इस घटना ने सभी के दिल को दहला जरूर दिया है.

टॅग्स :झारखंडलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप