लाइव न्यूज़ :

झारखंड के इस जिले में पिछले 6 साल में 53 के खिलाफ दर्ज हुए गोकशी के केस, किसी के खिलाफ साबित नहीं हुआ मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2019 09:02 IST

झारखंड के खूंटी के ये मामले अपने आप में बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाले हैं। कई मामलों में तो गवाह ही कोर्ट के सामने नहीं आये। इसमें दो केस में तो बजरंग दल के सदस्य गवाह थे।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के खूंटी जिले में पिछले 6 साल में 53 लोगों के खिलाफ गोकशी के केसकोई भी आरोप साबित नहीं हो सका, कई मामलों में गवाह भी कोर्ट के सामने नहीं आये

पिछले हफ्ते झारखंड के खूंटी जिले में गोकशी की आशंका के बीच 40 साल के कालांतुस बारला को भीड़ द्वारा पीट-पीट कर मारे जाने के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद एक हैरान करने वाला तथ्य सामने आया है। दरअसल, झारखंड के इस जिले में पिछले 6 सालों में गोकशी के 16 केस में 53 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया लेकिन वे सभी दोषमुक्त पाये गये।

इनमें से कुछ आरोपियों को तब बरी किया गया जब स्थानीय कोर्ट ने पाया कि जब्त कथित गाय के मांस को जांच के लिए कभी एफएसएल भेजा ही नहीं गया तो वहीं, कुछ के मामलों में गवाह ही कभी कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए। ऐसे दो केस में तो बजरंग दल के सदस्य ही गवाह थे। इंडियन एक्सप्रेस अखबार ने यह रिपोर्ट जिला अदालत के रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद प्रकाशित की है।

बाली मुंडा ने जेल में बिताये 89 दिन, केस लड़ने के लिए रिश्तेदारों से लेना पड़ा कर्जा

अखबार की रिपोर्ट के अनुसार इन्हीं दोषमुक्त पाये गये लोगों में एक 63 साल के बाली मुंडा भी हैं। बाली मुंडा को गोकशी के आरोप में 89 दिन जेल में बिताने पड़े। उन्होंने 21 बार अपने गांव से खूटी जिला कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े। यही नहीं, कानूनी खर्चों के लिए उन्हें अपने रिश्तेदारों तक से 14,000 रुपये लेने पड़े। बाली मुंडा को इसी साल जनवरी में सबूतों के अभाव में बरी किया गया और अब वह कहते हैं कि वे भाग्यशाली हैं कि अभी भी जिंदा हैं।

हालांकि, बाली मुंडा ऐसे अकेले नहीं हैं, जिनके साथ ऐसा हुआ। मुंडा को अगस्त-2017 में गोरक्षकों द्वारा जलटांडा बाजार के नजदीक पीटा गया और उन्हें तत्काल गिरफ्तार भी कर लिया गया। दो साल बाद इसी जगह से केवल 8 किलोमीटर दूर हाल में कालांतुस बारला को पीटने की घटना हुई। बारला की मौत हो गई और इस घटना में दो और लोग घायल भी हुए। बाली कहते हैं, 'मैं समझ सकता हूं कि क्या गुजरती है जब भीड़ हमला करती है। बजरंग दल के सदस्यों ने मुझे थप्पड़ मारा और मुझे पुलिस के हवाले कर दिया। मैं भाग्यशाली हूं कि आज जिंदा हूं।'

अखबार के अनुसार गोकशी से जुड़े 16 मामलो में आरोपियों के बरी होने के सवाल पर छोटानागपुर रेंज के डीआईडी अमोल होमकर ने कहा, 'मेरे पास कोर्ट का रिकॉर्ड या फैसला नहीं है, इसलिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। एक बार रिकॉर्ड देखने के बाद ही हम आगे की कार्यवाई कर सकते हैं।' अमोल ने साथ ही बताया कि बारला के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चौथे संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

टॅग्स :झारखंडगायबजरंग दल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह