लाइव न्यूज़ :

झारखंड: हेमंत सोरेन की सीएम रघुवर दास को चेतावनी- अगर माफी नहीं मांगी तो कानूनी कार्रवाई करूंगा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 15, 2019 18:58 IST

झारखंड में चुनावी सरगर्मियों के बीच पूर्व सीएम और झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने मौजूदा मुख्यमंत्री रघुवर दास को चेतावनी दी है कि वह माफी मांगें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को चेतावनी दी है कि वह माफी मांगें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई करेंगे।हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके खिलाफ 500 करोड़ रुपये कीमत की जमीन खरीद का जो आरोप सीएम ने लगाया है, उसके लिए वह माफी मांगें।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार (15 सितंबर) को मौजूदा मुख्यमंत्री रघुवर दास को चेतावनी दी। हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने झूठे आरोपों को लेकर उनसे माफी नहीं मांगते हैं  तो वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

रांची में मीडिया से बात करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा, ''मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 500 करोड़ रुपये कीमत की जमीन खरीदने का जो आरोप मेरे खिलाफ लगाया है, वह झूठा है।'' झामुमो नेता सोरेन ने आगे कहा, ''वह बस मेरी प्रतिष्ठा को बार्बाद करना चाहते हैं। मैंने उन्हें एक कानूनी नोटिस भेजा है और उनसे कहा है कि मुझे लिखित में माफीनामा दें। उनके पास सात दिन का समय है, अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता हूं।''

सोरेन आगे कहा, ''मैं मुख्यमंत्री को एक संदेश भेजना चाहता हूं कि यह खेल अब किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं होगा। इसकी जांच होगी और सच बाहर आएगा।'' 

सीएम रघुवर दास को आड़े हाथों लेते हुए सोरेन ने कहा, ''नोटबंदी के दौरान एक शख्स से 15 लाख रुपये लेने के इल्जाम में मुख्यमंत्री के साले खेमराज के खिलाफ एक मामला दर्ज हो चुका है। सरकार ने इस संबंध में कोई जांच नहीं की है। क्यों?'' उन्होंने कहा, ''यह सरकार केवल उनके अपने ही लोगों के खिलाफ झूठ फैला रही है।''

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडरघुवर दासझारखंड मुक्ति मोर्चाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं