लाइव न्यूज़ :

झारखंड: हेमंत सोरेन ने गृह विभाग अपने पास रखा, रामेश्वर उरांव को मिला वित्त विभाग, जानें और किसे किसकी जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: January 29, 2020 22:53 IST

मंत्रिमंडल में शामिल राजद के एक मात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता को श्रम, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग दिया गया है। चंपई सोरेन को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण के साथ ही परिवहन विभाग दिया गया है। हाजी हुसैन अंसारी को अल्पसंख्यक कल्याण और पंजीकरण विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया और गृह, जेल, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राज भाषा समेत कई विभाग अपने पास रखे हैं। कांग्रेस के रामेश्वर उरांव को योजना-सह-वित्त, वाणिज्य कर, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग कि जिम्मेदारी मिली है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया और गृह, जेल, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राज भाषा समेत कई विभाग अपने पास रखे हैं।

कैबिनेट सचिवालय और सतर्कता विभाग द्वारा यहां जारी एक अधिसूचना के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यवाहक अध्यक्ष सोरेन ने कैबिनेट सचिवालय और सतर्कता विभाग के साथ ही वो विभाग भी अपने पास रखे हैं जिन्हें किसी और मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है।

कांग्रेस के रामेश्वर उरांव को योजना-सह-वित्त, वाणिज्य कर, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग कि जिम्मेदारी मिली है।

अधिसूचना में कहा गया कि कांग्रेस के एक अन्य विधायक आलमगीर आलम को संसदीय कार्य, ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण कार्य, पंचायती राज और एनआरईपी-स्पेशल डिविजन के साथ) दिया गया है।

मंत्रिमंडल में शामिल राजद के एक मात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता को श्रम, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग दिया गया है। चंपई सोरेन को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण के साथ ही परिवहन विभाग दिया गया है। हाजी हुसैन अंसारी को अल्पसंख्यक कल्याण और पंजीकरण विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

जोबा मांझी नयी महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री होंगी। अधिसूचना के मुताबिक जगरनाथ महतो स्कूली शिक्षा और साक्षरता, आबकारी एवं निषेध विभाग मिला है।

मिथिलेश कुमार ठाकुर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का मंत्री बनाया गया है। पहली बार मंत्री बने महतो और ठाकुर के अलावा सोरेन, अंसारी और मांझी झामुमो नेता हैं।

कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता को स्वास्थ्य, चिकित्सा क्षिक्षा और परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस के ही बादल पत्रलेख को कृषि, पशुधन और सहकारी विभाग का मंत्री बनाया गया है। प्रदेश के 11 मंत्रियों में से सात ने मंगलवार को शपथ ग्रहण की थी। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने पिछले साल 29 दिसंबर को प्रदेश में सरकार बनाई थी।

टॅग्स :झारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाहेमंत सोरेनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब