लाइव न्यूज़ :

झारखंड में भारी बारिश, 5 की मौत, पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 लोग नदी में डूबे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2025 13:25 IST

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान महिला और उसके बेटे की मौत हो गई वहीं संतोष लोहार नामक व्यक्ति का कच्चा मकान गिरने से आठ अन्य लोग घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब संतोष के कुछ रिश्तेदार उसके घर आए हुए थे।घर की दीवार गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मुन्ना बोदरा के घर की दीवार गिर गई जिससे उसके पांच साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

रांचीःझारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए वहीं एक व्यक्ति लापता है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात सरायकेला-खरसावां जिले में एक मकान ढहने से एक महिला और उसके सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राजनगर प्रखंड के दांडू गांव में हुई इस घटना में आठ लोग घायल भी हो गए। राजनगर के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मलय दास ने बताया, ‘‘जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान महिला और उसके बेटे की मौत हो गई वहीं संतोष लोहार नामक व्यक्ति का कच्चा मकान गिरने से आठ अन्य लोग घायल हो गए।’’ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब संतोष के कुछ रिश्तेदार उसके घर आए हुए थे।

पुलिस ने बताया कि जिले में एक अन्य घटना में, शनिवार सुबह एक घर की दीवार गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उसने बताया कि यह घटना खरसावां थाना क्षेत्र के कोल शिमला में तड़के चार बजे हुई। खरसावां थाने के प्रभारी गौरव कुमार ने बताया, ‘‘मुन्ना बोदरा के घर की दीवार गिर गई जिससे उसके पांच साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि बोदरा, उसकी पत्नी और दो साल की बेटी घायल हो गए। उन्हें सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ एक अधिकारी ने बताया कि चतरा जिले के कटघरा गांव में शुक्रवार को एक दंपति उफनती नदी में बह गए। गिधौर के बीडीओ राहुल देव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ पति का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि पत्नी अब भी लापता है।’’

अधिकारियों ने बताया कि जिले के पत्थलगडा प्रखंड के खैराटोला गांव में भी बारिश से संबंधित घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पिछले 24 घंटों से राज्य में लगातार बारिश हो रही है जिससे कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, घर ढह गए और सड़कें तथा खेत जलमग्न हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि रांची में पिस्का स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज के दोनों ओर के कंक्रीट के स्लैब गिर गए जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर भीषण जाम लग गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शहर के ब्राम्बे बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर जलभराव के कारण भी यातायात में भारी व्यवधान उत्पन्न हुआ।

चतरा के पथगड़ा में भारी बारिश के बीच एक कुक्कुट पालन केन्द्र में सैकड़ों मुर्गियां मर गईं। जमशेदपुर में मानगो पुल पर स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आदित्यपुर ब्रिज पर खरकई नदी भी लाल निशान से ऊपर बह रही है। आईएमडी ने 25 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बिहार के पूर्णिया में एक ही परिवार के पांच लोग नदी में डूबे

बिहार के पूर्णिया जिले में एक परिवार के पांच सदस्य नदी में डूब गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम कस्बा प्रखंड में नौ साल की एक बच्ची कारी कोसी नदी में फिसल कर तेज बहाव में बह गई। उन्होंने बताया कि जब बच्ची की मौसी ने उसे देखा, तो वह भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गई।

अधिकारियों ने बताया कि एक-एक कर परिवार के तीन अन्य सदस्य बच्ची और उसकी मौसी को बचाने के लिए नदी में कूद गए लेकिन वे भी डूब गए। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुलोचना देवी (30), गौरी कुमारी (नौ), शेखर कुमार (21), करण कुमार (21) और सचिन कुमार (18) के रूप में हुई है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया, “स्थानीय लोगों की मदद से शव बरामद कर लिए गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।” राज्य सरकार में मंत्री लेसी सिंह ने शनिवार को मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।

टॅग्स :मौसमझारखंडRanchiबिहारपटनामौसम रिपोर्टबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम