लाइव न्यूज़ :

झारखंडः रघुवर दास सरकार ने सभी सरकारी कार्यक्रमों में धन्यवाद ज्ञापन और पुष्प गुच्छ देने की परंपरा को किया समाप्त

By भाषा | Updated: July 26, 2019 12:59 IST

झारखंड: मुख्य सचिव ने कहा कि राजकीय कार्यक्रमों में गणमान्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिह्न आदि भेंट करने की परंपरा का परित्याग करते हुए अब उनका स्वागत सीधे स्वागत संबोधन से किया जाए।

Open in App

झारखंड सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों में धन्यवाद ज्ञापन और पुष्प गुच्छ भेंट करने की परिपाटी समाप्त करने का निर्देश दिया है। राज्य के मुख्य सचिव डी के तिवारी ने बताया कि धन्यवाद ज्ञापन और पुष्प गुच्छ की परिपाटी समाप्त करने का फैसला मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर लिया गया है।मुख्य सचिव ने कहा कि राजकीय कार्यक्रमों में गणमान्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिह्न आदि भेंट करने की परंपरा का परित्याग करते हुए अब उनका स्वागत सीधे स्वागत संबोधन से किया जाए। किसी कार्यक्रम में यदि पुष्प गुच्छ देना अत्यंत आवश्यक महसूस हो रहा हो, तो इसके स्थान पर केवल एक पुष्प दिया जा सकता है।उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं उपहार से स्वागत किया जाना अत्यंत आवश्यक हो, तो ऐसी परिस्थिति में राज्य सरकार से पहले अनुमति लेनी होगी।मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि अब से धन्यवाद ज्ञापन राज्य के किसी भी सरकारी समारोह का भाग नहीं होगा। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि राज्य सरकार के कार्यक्रमों को समय सीमा के भीतर सम्पन्न करने में अकसर कठिनाई होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिए गए हैं।मुख्य सचिव ने राज्य के सभी विभागों के अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों सचिवों, प्रमंडलीय आयुक्तों, विभागाध्यक्षों और उपायुक्तों को इन निर्देशों का दृढ़ता पूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 

टॅग्स :रघुवर दासझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत