लाइव न्यूज़ :

झारखंड में पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कोर्ट से मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति

By एस पी सिन्हा | Updated: July 25, 2023 20:28 IST

संजीव सिंह के वकील मो. जावेद ने कहा है कि जेल में बंद पूर्व विधायक बेहतर इलाज कराना उनका संवैधानिक अधिकार है। लेकिन उन्हें इलाज की अच्छी व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

Open in App

रांची: झारखंड के धनबाद जिले में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कोर्ट में आवेदन देकर इच्छामृत्यु की मांग की है। संजीव सिंह पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में पिछले 6 वर्षों से जेल में बंद हैं। बीमारी से तंग आकर संजीव सिंह ने यह फैसला लिया है।

संजीव सिंह के वकील मो. जावेद ने कहा है कि जेल में बंद पूर्व विधायक बेहतर इलाज कराना उनका संवैधानिक अधिकार है। लेकिन उन्हें इलाज की अच्छी व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। 

पिछले दो हफ्तों से पूर्व विधायक एसएनएमसीएच,धनबाद में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। ऐसे में वे चाहते हैं कि घुट घुटकर जीने से अच्छा है कि उन्हें मौत दे दी जाए। दरअसल, पिछले दिनों संजीव सिंह की जेल में ही तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एसएनएमसीएच,धनबाद में भर्ती कराया गया था। 

पूर्व विधायक का आरोप है कि उन्हें जैसी चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए उस तरह का इलाज नहीं मिल रहा है। बता दें कि संजीव ने बेहतर इलाज के लिए सुपर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल भेजे जाने की मांग करते हुए कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। अब पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कोर्ट में इच्छामृत्यु के लिए आवेदन दिया है और कहा है कि इस तरह से जीने से अच्छा है कि उन्हें मौत दे दी जाए।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर