लाइव न्यूज़ :

झारखंड: बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर रेप की कोशिश करने वाले शिक्षक को पांच साल की कैद

By एस पी सिन्हा | Updated: June 19, 2019 16:50 IST

सुनवाई के दौरान आरोपी हीरालाल ने कई साक्ष्य प्रस्तुत करके अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने उसकी दलीलों को खारिज करते हुए उसे दोषी करार दिया और सजा सुना दी.

Open in App

झारखंड के बोकारो में सात साल की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर उससे दुष्कर्म की कोशिश करने वाले पारा टीचर हीरालाल रजवार को बोकारो की अदालत ने बुधवार (19 जून) को पांच साल की सजा और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई. जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार की अदालत ने पारा शिक्षक को पोक्सो ऐक्ट की धारा 10 के तहत यह सजा सुनाई.

इस मामले में सरकारी वकील संजय झा ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय आसनसोल के पारा टीचर हीरालाल रजवार ने सात साल की बच्ची को अश्लील फिल्म दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की. बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पारा टीचर को धर दबोचा.

इस संबंध में सियालजोडी में एक मुकदमा (94/2014) दर्ज किया गया था. सुनवाई के दौरान आरोपी हीरालाल ने कई साक्ष्य प्रस्तुत करके अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने उसकी दलीलों को खारिज करते हुए उसे दोषी करार दिया और सजा सुना दी. केस संख्या 4/16 में कोर्ट ने पोक्सो ऐक्ट के सेक्शन 12 में भी हीरालाल को तीन साल की सजा सुनाई और 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया. 

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब