लाइव न्यूज़ :

Jharkhand extends lockdown: बंगाल के बाद झारखंड ने भी 31 जुलाई तक बढ़ाया लॉकडाउन, अब दी गई छूट रहेगी जारी

By सुमित राय | Updated: June 26, 2020 22:09 IST

पश्चिम बंगाल के बाद झारखंड सरकार ने लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा की है, लेकिन इससे पहले दी गई छूट जारी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लॉकडाउन बढ़ाने की जानकारी दी।सरकार ने अब तक दी गई रियायतों को जारी रखने का फैसला किया है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए झारखंड सरकार ने लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया है, लेकिन अब तक दी गई रियायतों को राज्य सरकार ने जारी रखने का फैसला किया है। झारखंड दूसरा राज्य है, जिसने लॉकडाउन को बढ़ाया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा की थी।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लॉकडाउन को बढ़ाने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "कोरोना से संघर्ष में हमें आप सबके सहयोग से अब तक हमें अपेक्षित सफलता मिली है, पर संघर्ष अभी जारी है। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। पीछे, समय-समय पर लॉकडाउन में दी गयी रियायतें जारी रहेंगी।"

झारखंड में 2262 लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार झारखंड में अब तक कोरोना वायरस के 2262 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 12 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। झारखंड में अब तक कोविड-19 से 1605 लोग ठीक हुए है और राज्य में कोरोना वायरस के 645 एक्टिव केस मौजूद हैं।

झारखंड में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौत रांची में हुई है, जहां अब तक 4 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा कोविड-19 से बोकारो और हजारीबाग में दो-दो न गिरिडीह, गुमला, कोडरमा और सिमडेगा में एक-एक मौत हुई है।

शुक्रवार को झारखंड में सामने आए कोरोना के 29 मामले

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार शाम को बताया कि झारखंड में आज कोरोना वायरस के 29 नए पॉजिटिव मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2294 हो गई। राज्य में अब तक 1647 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं और 12 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनझारखंडहेमंत सोरेनकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया