लाइव न्यूज़ :

झारखंड: गढ़वा में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2019 19:40 IST

मजदूर खेत में काम कर रहे थे, तभी बारिश होने लगी। मजदूरों ने बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे शरण लगी लेकिन आकाशीय बिजली वहां मौत बनकर गिर पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के गढ़वा में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई।खेत में काम कर रहे थे मजदूर कि तभी बारिश शुरू हो गई, उन्होंने पेड़ की शरण ली लेकिन आकाशीय बिजली गिरने उनकी मौत हो गई।

झारखंड के गढ़वा जिले के मझियांव थानाक्षेत्र के लोहागारा-लाहरपुरवा गांव में घटी एक दर्दनाक घटना में वज्रपात से 8 मजदूरों की मौत हो गई. ये लोग खेत में काम कर रहे थे. उसी दौरान ठनका गिरने से ये हादसा सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार खेत में काम करने के दौरान बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए मजदूर पेड़ के नीचे बैठे थे. इसी दौरान पेड़ पर वज्रपात गिरा. मृतकों में श्रवण चौधरी का पुत्र कृष्णा चौधरी (15), मुरारी पटवा का पुत्र अंतु पटवा (16), राजेश चौधरी का पुत्र शुभम कुमार (20), बाबूलाल चौधरी का पुत्र पवन चौधरी (18), रमेश चौधरी का पुत्र संजय चौधरी (16), श्रवण चौधरी का पुत्र सोनू चौधरी (18), उपेंद्र चौधरी का पुत्र राजू चौधरी (15) एवं गोपाल चौधरी का पुत्र सुनील कुमार चौधरी (24) शामिल हैं.

सभी लोहागारा गांव के रहने वाले थे. जबकि दो घायलों का गढ़वा के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना से पूरे नगर पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई. लोग अस्पताल की ओर दौड़ पडे. इस दौरान अस्पताल में घायल लोगों को देखने वालों का तांता लग गया. अस्पताल में चारों तरफ मृतकों के परिजनों की भीड़ जुट गई. 

इधर, एसडीओ डॉ प्रशांत प्रमोद ने कहा कि घायलों के इलाज की अस्पताल में पूरी व्यवस्था की गयी है. डॉ की टीम घायलों का इलाज करने में लगी है. आठ लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हैं. उन्होंने बताया कि सभी लोग महुआ पेड़ के नीचे बैठे हुए थे, जबकि वहीं बंधी हुई गाय को कुछ नहीं हुआ. एसडीओ ने कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुरूप सभी पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जायेगा. वहीं, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि पीडित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाये. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है.

बताया जाता है कि आज 12:30 बजे मौसम विभाग के बुलेटिन में जिला में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई थी. शाम को 3:20 बजे जारी एक और तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की गई है, जिसमें कहा गया कि गढ़वा, पलामू के अलावा पाकुर, दुमका, साहेबगंज और गोड्डा में मेघ गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात की संभावना है.

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल