लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना कहर, अस्पतालों में बेड नहीं, रांची में चलते-चलते सड़क पर तीन गिरे, मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: April 14, 2021 15:56 IST

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 1,232 लोगों की मौत हुई है वहीं अभी तक 1,41,750 लोग संक्रमित हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में संक्रमित हुए 1,41,750 लोगों में से 1,25,175 लोग ठीक हो चुके हैं.15,343 लोगों का इलाज चल रहा है.पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कुल 39,547 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 2366 संक्रमित पाये गये.

रांचीः झारखंड में कोरोना जबर्दस्त कहर बरपा रहा है. राजधानी रांची स्थित अस्पतालों में बेड को लेकर हाहाकार मचा है. कोरोना की दूसरी लहर के सामने स्वास्थ्य व्यवस्था दम तोड़ रही है.

एक तो रांची में संक्रमित मरीजों की संख्या बहुत अधिक है, वहीं, दूसरे जिलों से भी गंभीर मरीजों को यहां रेफर कर दिए जाने से रांची के अधिसंख्य अस्पतालों के बेड भर गए हैं. कोरोना का इलाज कराने अस्पताल आए संक्रमित मरीज इलाज के अभाव में स्ट्रेचर पर ही दम तोड़ने को मजबूर हो रहे हैं. परिजन बेड के लिए दौड़ते रह जा रहे हैं, लेकिन कोई सुध लेन वाला नहीं मिल रहा है. 

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अस्पताल में ही मौजूद थे और निरीक्षण कर रहे थे. अस्पताल से शव को बाहर निकालते वक्त परिजनों की नजर स्वास्थ्य मंत्री पर पड़ी. परिजन मंत्री को देखते ही आक्रोशित हो गये. परिजन शोर मचाते हुए कहने लगे कि आपको सिर्फ वोट लेने से मतलब है. जनता की जान की परवाह नहीं है. वे अस्पताल की खराब व्यवस्था को लेकर भी काफी गुस्से में थे.

मृतक की बेटी ने सवाल पूछा कि क्या स्वास्थ्य मंत्री मेरे पिता को वापस कर सकते हैं? राज्य में स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि रांची की सड़कों पर एक के बाद एक तीन लोग अचानक गिर गए. इनकी खांसते खांसते मौत हो गई. सबसे गंभीर बात है कि इन तीनों के सड़क पर गिरकर अचानक मौत हुई. इस दौरान कोई भी उनकी मदद के लिए सामने नहीं आया.

कोरोना के डर से किसी ने पानी देने या सामने आकर मदद करने की जहमत तक नहीं उठाई. आखिरकार पुलिस ने ही सभी को अस्पताल भेजा. इसी तरह डोरंडा बाजार के पास एक युवक अचानक गिरकर बेहोश हो गया. गिरने के बाद वह बेहोश रहा इस दौरान उसकी मदद में कोई सामने नहीं आया, बल्कि आसपास के लोगों ने कोरोना के नाम पर भागना भी शुरू कर दिया.

आखिर में पुलिस उसे उठाकर अस्पताल भेजी. तीसरी घटना रांची के चडरी तालाब के पास की है, जहां एक भीख मांगने वाला खांसते- खांसते मर गया. श्मसान घाटों पर भी दाह-संस्कार के लिए लंभी कतारें देखी जा रही हैं. एक शव के दाह संस्कार में कम से कम आठ से नौ घंटे में नंबर आ रहा है. मुक्तिधाम में शवों की कतारें लग गई हैं.

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखकर कोरोना के बढ़ते प्रकोप से बचाव करने हेतु उचित कदम उठाने की मांग की है. उन्होंने लिखा है कि झारखण्ड में कोरोना महामारी तेजी से फैल रहा है और देश भर में झारखंड पांचवें स्थान पर है, जहां सक्रमण दर सबसे अधिक है.

वर्तमान समय में यह विकराल रूप ले रहा है. इस समय हम सभी को मिलकर झारखण्ड की जनता को इस महामारी से बचाना है. अतः झारखण्ड की जनता राज्य सरकार से अपेक्षा करती है कि संकट के इस घड़ी में सरकार संवेदनशील होकर कोरोना महामारी से लड़ने के लिए उचित कदम उठाये.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाझारखंडहेमंत सोरेनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग