लाइव न्यूज़ :

झारखंड: अंदरूनी कलह से जूझ रही कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, जानें कौन हैं डॉ रामेश्वर उरांव

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2019 15:42 IST

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. अजय कुमार के इस्तीफे के बाद लगातार चर्चा हो रही थी कि अगला अध्यक्ष कौन होगा?

Open in App
ठळक मुद्दे इसी साल झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाला हैडॉ. रामेश्वर उरांव मनमोहन सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं

झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक होने के बावजूद अंदरूनी कलह से जूझ रही प्रदेश कांग्रेस ने आज राहत की सांस ली है. झारखंड प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष के पद पर डॉ  रामेश्वर उरांव को बैठाया गया है. इसके साथ ही पार्टी ने पांच कार्यकारी अध्यक्ष का भी ऐलान किया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश महतो, इरफ़ान अंसारी, मानस सिन्हा, संजय पासवान, राजेश ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. अजय कुमार के इस्तीफे के बाद लगातार चर्चा हो रही थी कि अगला अध्यक्ष कौन होगा?

 इसी साल झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इससे पहले कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है. सूत्रों के अनुसार पार्टी ने आदिवासी मुस्लिम का कॉम्बिनेशन रखा है. पार्टी अपना वोटबैंक जानती है और पार्टी चुनाव में एक बार फिर उसी तरफ फोकस करेगी. झारखंड में अभी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम हैं, लेकिन सारे समीकरण को दरकिनार करते हुए आदिवासी चेहरे को अध्यक्ष का ताज दिया. डॉ. रामेश्वर उरांव मनमोहन सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. 

अर्थशास्त्र में पीएचडी डॉ उरांव पांर्टी को राज्य में कितना मजबूत कर सकेंगे, यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा. लेकिन जिन हालातों में अजय कुमार ने इस्तीफा दिया, उससे पार्टी के कार्यकर्ता को एकजुट करने में परेशानी जरूर होगी. डॉ उरांव 14 फरवरी 1947 को पलामू के चियांकी में पैदा हुए थे.

आईपीएस की नौकारी से अवकाश प्राप्त करने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और पलामू से सांसद हुए थे. इसके बाद 7 अप्रैल, 2008 को रामेश्वर उरांव ने मनमोहन सिंह सरकार के तहत पहली कैबिनेट में एक आदिवासी मामलों के मंत्री के रूप में शपथ ली थी. मनमोहन सिंह सरकार में वे अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन भी रहे हैं.

टॅग्स :विधानसभा चुनावझारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया