लाइव न्यूज़ :

सीएम हेमंत सोरेन के भाई और झामुमो विधायक बसंत भी मुसीबत में, निर्वाचन आयोग ने राजभवन को सौंपा लिफाफा, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2022 18:40 IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामले में भी आयोग का मंतव्य राजभवन को सौंपा जा चुका है। झामुमो ने भाजपा पर ठीकरा फोड़ते हुए राजभवन पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल रमेश बैस ने अभी तक इसपर कोई निर्णय नहीं लिया है।इस मामले में राजभवन की चुप्पी अभी भी बरकरार है।राज्यपाल रमेश बैस छह दिनों तक दिल्ली में रहने के बाद गुरुवार को रांची लौट आए हैं।

रांचीः झारखंड में पिछले एक पखवारे से जारी राजनीतिक अनिश्चितता का माहौल अभी भी कायम है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता को लेकर अनिर्णय की स्थिति बनी हुई है। इसबीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई और दुमका से झामुमो विधायक बसंत सोरेन के मामले में भी भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सुनवाई पूरी करने के बाद अपना मंतव्य राजभवन को सौंप दिया है।

 

विशेष दूत से सीलबंद लिफाफे में आयोग का मंतव्य शुक्रवार शाम राजभवन पहुंचा है। सूत्रों के अनुसार बसंत सोरेन के खनन कंपनी में साझेदार होने के आरोपों के संबंध में समुचित तथ्य नहीं मिले हैं। इस कारण आयोग ने फैसला राज्यपाल पर छोड़ा है। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामले में भी आयोग का मंतव्य राजभवन को सौंपा जा चुका है।

इसबीच सत्तारूढ़ झामुमो ने एक बार फिर वर्तमान सियासी हालात के लिए भाजपा पर ठीकरा फोड़ते हुए राजभवन पर निशाना साधा। मोर्चा की केंद्रीय समिति के सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 15 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में अब राज्यपाल को स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। राज्यपाल रमेश बैस ने अभी तक इसपर कोई निर्णय नहीं लिया है।

साथ ही इस मामले में राजभवन की चुप्पी अभी भी बरकरार है। राज्यपाल रमेश बैस छह दिनों तक दिल्ली में रहने के बाद गुरुवार को रांची लौट आए हैं। उनके लौटने के बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि सदस्यता मामले में राजभवन द्वारा कोई निर्णय लिया जाएगा। अब फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

टॅग्स :झारखंडचुनाव आयोगहेमंत सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया