लाइव न्यूज़ :

झारखंड: धार्मिक झंडे के 'अपमान' को लेकर जमशेदपुर में दो गुटों में झड़प, धारा 144 लागू, मोबाइल इंटरनेट बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2023 08:45 IST

झारखंड के जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन और RAF ने सोमवार सुबह फ्लैग मार्च किया। इलाके में धारा 144 लगाई गई है। रविवार शाम यहां दो गुटों में पथराव और आगजनी की घटनाएं हुई थी।

Open in App

जमशेदपुर: झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में एक धार्मिक झंडे के कथित अपमान के बाद रविवार को दो गुटों के बीच पथराव हुआ और उग्र भीड़ ने आगजनी भी की, जिसके बाद शाम को क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंसक भीड़ ने दो दुकानों और एक ऑटो-रिक्शा को आग लगा दी।

अधिकारियों ने कहा कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। अधिकारियों ने कहा कि कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

उप-संभागीय अधिकारी (धलभूम) पीयूष सिन्हा ने कहा, 'दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।' पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने उनकी साजिश को विफल करने के लिए आम नागरिकों से सहयोग का अनुरोध किया। 

पुलिस ने बताया कि इलाके में शनिवार रात तब से ही तनाव व्याप्त है जब एक स्थानीय संगठन के सदस्यों ने रामनवमी के झंडे पर मांस का एक टुकड़ा चिपका पाया।

मोबाइल इंटरनेट बंद, RAF ने किया फ्लैग मार्च

जमशेदपुर में स्थिति अभी नियंत्रण में बताई जा रही है। शहर कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन और RAF ने सोमवार सुबह फ्लैग मार्च किया। इलाके में धारा 144 लगाई गई है और मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :झारखंडJamshedpur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप