लाइव न्यूज़ :

झारखंड: लोकसभा चुनाव में ईसाई मिशनरियों ने खास पार्टी के लिए जुटाया विदेशी फंड, जांच के आदेश

By एस पी सिन्हा | Updated: May 14, 2019 14:56 IST

झारखंड पुलिस के नोडल अधिकारी आशीष बत्रा ने पुलिस मुख्यालय से लिखे अपने पत्र में कहा है कि तीन अप्रैल को भी इसी विषय पर पत्राचार किया गया था, लेकिन जांच रिपोर्ट अब तक नहीं मिल सकी है.

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आचार संहिता के बावजूद मिशनरियों द्वारा विदेशी फंड का इस्तेमाल खास पार्टी के लिए किया गया. एनजीओ को एफसीआरए के तहत भारी मात्रा में विदेशी फंड मिल रहे हैं.

झारखंड में लोकसभा चुनाव में खर्च के लिए ईसाई मिशनियों द्वारा एक खास पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए विदेशी फंड जुटाने का आरोप लगने के बाद सनसनी फैल गई है. यह मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही पूरे मामले की जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आचार संहिता के बावजूद मिशनरियों द्वारा विदेशी फंड का इस्तेमाल खास पार्टी के लिए किया गया. झारखंड पुलिस के नोडल अधिकारी आशीष बत्रा ने पुलिस मुख्यालय से लिखे अपने पत्र में कहा है कि तीन अप्रैल को भी इसी विषय पर पत्राचार किया गया था, लेकिन जांच रिपोर्ट अब तक नहीं मिल सकी है. सूचना है कि ईसाई मिशनरी संगठनों के माध्यम से फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (एफसीआरए) के तहत विदेशी फंड आता रहा है, जिसका दुरुपयोग चुनाव में किया गया है. आशंका है कि इस फंड का दुरुपयोग एक विशेष पार्टी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है. मामले की जांच जरूरी है ताकि दोषियों पर कानूनोचित कार्रवाई की जा सके. 

यहां उल्लेखनीय है कि अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) की टीम राज्य के 88 गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) की जांच कर रही है. इन एनजीओ को एफसीआरए के तहत भारी मात्रा में विदेशी फंड मिल रहे हैं. सीआइडी सिर्फ 30 एनजीओ से संबंधित रिपोर्ट ही सरकार को सौंप सकी है. जांच रिपोर्ट में इनमें सभी एनजीओ के खिलाफ एफसीआरए के दुरुपयोग की पुष्टि हुई है. वहीं नीति आयोग के ‘दर्पण पोर्टल’ पर किसी भी एनजीओ ने अपना ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है. जबकि नियमों के मुताबिक एनजीओ को ‘दर्पण पोर्टल’ अपना ब्योरा देना जरूरी है. विभागीय जांच के बाद सीआइडी ने इन 30 एनजीओ के खिलाफ सीबीआइ जांच की अनुशंसा की है.

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील