झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Published: November 25, 2020 02:01 PM2020-11-25T14:01:47+5:302020-11-25T14:01:47+5:30

Jharkhand Chief Minister Hemant Soren condoles the demise of Ahmed Patel | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया

रांची, 25 नवंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर बुधवार को गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सांसद अहमद पटेल जी के आज सुबह निधन की खबर से मन दुःखी है।’’

सोरेन ने कहा, ‘‘मैं ईश्वर से उनके परिवार व मित्रों को यह दुःख सहन करने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ।’’

पटेल का आज तड़के साढ़े तीन बजे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand Chief Minister Hemant Soren condoles the demise of Ahmed Patel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे