लाइव न्यूज़ :

Jharkhand By-election: भाजपा को झटका, दुमका और बेरमो सीट पर झामुमो-कांग्रेस ने किया कब्जा, सीएम के भाई जीते

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 10, 2020 16:32 IST

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हीरालाल मंडल ने कहा कि झारखंड उपचुनाव में दुमका एवं बेरमो दोनों ही विधानसभा सीटें सत्ताधारी गठबंधन ने जीती। दुमका में हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन और बोकारो के बेरमो सीट पर कांग्रेस के अनूप सिंह ने जीत दर्ज की है। 

Open in App
ठळक मुद्देउपचुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है। दुमका और बेरमो सीट पर झामुमो-कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। बेरमो में कांग्रेस के अनूप सिंह ने भाजपा के योगेश्वर महतो को लगभग 13000 मतों से हराया।दुमका में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने भाजपा की लुईस मरांडी को 6500 वोटों से हराया। 

दुमकाः झारखंड में दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है। दुमका और बेरमो सीट पर झामुमो-कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। 

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हीरालाल मंडल ने कहा कि झारखंडउपचुनाव में दुमका एवं बेरमो दोनों ही विधानसभा सीटें सत्ताधारी गठबंधन ने जीती। दुमका में हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन और बोकारो के बेरमो सीट पर कांग्रेस के अनूप सिंह ने जीत दर्ज की है। 

बेरमो में कांग्रेस के अनूप सिंह ने भाजपा के योगेश्वर महतो को लगभग 13000 मतों से हराया। दुमका में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने भाजपा की लुईस मरांडी को 6500 वोटों से हराया। कांग्रेस के कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को कुल 87620 वोट मिले, भाजपा प्रत्याशी को 74976 मिले।

राज्य की दोनों सीटों पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था। झारखण्ड में दुमका एवं बोकारो जिला अंतर्गत 10 दुमका तथा 35 बेरमो विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना भारी सुरक्षा के बीच मंगलवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई। दुमका सीट पर इन उपचुनावों में कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

दुमका सीट पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिसंबर में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की तत्कालीन कल्याण मंत्री लुईस मरांडी को 13188 मतों से पराजित किया था लेकिन वह निकट की बरहेट विधानसभा सीट से भी चुनाव जीते थे और बाद में उन्होंने बरहेट सीट अपने पास रखी और दुमका सीट खाली कर दी जिसके कारण यहां उपचुनाव कराने पड़े। 

टॅग्स :झारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव 2019उपचुनावझारखंड मुक्ति मोर्चाहेमंत सोरेनकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर