लाइव न्यूज़ :

jharkhand by election 2020: बेरमो में शह और मात जारी, कांग्रेस के जयमंगल और भाजपा के बाटुल में टक्कर, आठ प्रत्याशी मैदान में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 15, 2020 14:00 IST

झारखंड में उपचुनावः दिसंबर, 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में योगेश्वर महतो को हराकर कांग्रेस के राजेन्द्र प्रसाद सिंह बेरमो से विधायक चुने गये थे लेकिन 75 वर्षीय सिंह की तबियत खराब होने के बाद 24 मई को उनका निधन हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अकेले है। 2019 चुनाव में भाजपा और आजसू ने गठजोड़ तोड़ लिया था। भाकपा के बैद्यनाथ महतो के साथ ही निर्दलीय कैलाश चंद्र महतो, खिरोधर किस्कू और दिनेश कुमार मुंडा ने अपने नामांकनपत्र दाखिल किये।भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सामाजिक समीकरण जोर पर है।

बोकारोः देश भर में 64 सीट पर उपचुनाव है। हालांकि झारखंड में भी दो विधानसभा सीट बेरमो और दुमका में चुनाव हो रहा है। यहां पर तीन नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को मतगणना की जाएगी। 

दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई मैदान में हैं। झारखंड में महागठबंधन सरकार है। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद मिलकर सरकार चला रहे है। भाजपा अकेले है। 2019 चुनाव में भाजपा और आजसू ने गठजोड़ तोड़ लिया था। बोकारो में यही हालात है। यहां पर कांग्रेस और भाजपा में टक्कर है।

बोकारो उपचुनाव में आठ प्रत्याशी मैदान में हैं

बोकारो उपचुनाव में आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह और भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल, बसपा के पूर्व मंत्री लालचन्द महतो, आरपीआई अंबेडकर पार्टी के कालेश्वर रविदास, भाकपा के बैद्यनाथ महतो के साथ ही निर्दलीय कैलाश चंद्र महतो, खिरोधर किस्कू और दिनेश कुमार मुंडा ने अपने नामांकनपत्र दाखिल किये।

भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सामाजिक समीकरण जोर पर है। कांग्रेस सहानुभूति वोट की उम्मीद लगा रही है। कांग्रेस के राजेन्द्र प्रसाद सिंह बेरमो से विधायक चुने गये थे लेकिन 75 वर्षीय सिंह की तबियत खराब होने के बाद 24 मई को उनका निधन हो गया था। पार्टी ने राजेंद्र सिंह के बेटे कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह पर दांव खेला है। 

दुमका में मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और भाजपा के बीच

दुमका में मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और भाजपा के बीच है। सीएम के भाई बसंत सोरेन और भाजपा के लुईस मरांडी में टक्कर है। दुमका से एक बार फिर पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी को टिकट दिया है वहीं बेरमो से भी पूर्व विधायक योगेश्वर महतो को पार्टी ने एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है।

2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की डा. लुईस मरांडी ने दुमका सीट से झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हराकर तहलका मचा दिया था और पुरस्कार स्वरूप रघुवर दास सरकार में वह पांच वर्ष कैबिनेट मंत्री रहीं। हालांकि दिसंबर, 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में डा. लुईस मरांडी हेमंत सोरेन से चुनाव हार गयीं। सोरेन ने बरहेट विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ा था और जीतने के बाद उन्होंने बरहेट को ही अपने लिए सुरक्षित मानते हुए वह सीट अपने पास रखी जबकि दुमका सीट से इस्तीफा दे दिया था जिससे वहां उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है।

दुमका से राज्य की सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हेमंत के छोटे भाई बसंत सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी प्रकार बेरमो में वर्ष 2005 और 2014 में भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गये योगेश्वर महतो को ही इस बार भी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने दो दिनों पूर्व ही राजेन्द्र प्रसाद सिंह के बड़े पुत्र कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को बेरमो से अपना उम्मीदवार बनाया है। इन दोनों ही सीटों पर मतगणना दस नवंबर को होगी।

टॅग्स :उपचुनावझारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बाबूलाल मरांडीरघुवर दासहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम