लाइव न्यूज़ :

झारखंड: गिरिडीह से रांची जा रही बस नदी में गिरी, 7 की मौत, 13 घायल, 50 यात्री सवार थे, पीएम ने ट्वीट किया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2022 21:33 IST

पीएमओ ने कहा कि झारखंड के हजारीबाग ज़िले में हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एसपी हजारीबाग ने कहा कि 12-13 घायल हुए हैं। रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

रांचीः झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार को करीब 50 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस के पुल से नीचे गिर जाने से कम से कम 7 यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि गिरिडीह से रांची जा रही यह बस टाटीझरिया थानाक्षेत्र में पुल का रेलिंग तोड़ते हुए शिवानी नदी में गिर गयी।

उन्होंने कहा , ‘‘दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 5 अन्य को हजारीबाग के सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। हम उन्हें बेहतर उपचार के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान भेजने की तैयारी कर रहे हैं।’’

पीएमओ ने कहा कि झारखंड के हजारीबाग ज़िले में हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की हैं। एसपी हजारीबाग ने कहा कि 12-13 घायल हुए हैं। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने कहा कि यदि बस नदी के मध्य पानी में गिरती, तो नुकसान अधिक हो सकता था। उन्होंने कहा, ‘‘अब भी कुछ यात्री बस के अंदर फंसे हैं और गैस कटर की मदद से निकास द्वार बनाकर हम उन्हें बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘टाटीझरिया में पुल से बस के गिरने से यात्रियों के हताहत होने से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।’’ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक स्तर के एक अधिकारी एवं तीन थाना प्रभारियों को बचाव अभियान की निगरानी करने के लिए दुर्घटना स्थल पर तैनात किया गया है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाझारखंडनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप