लाइव न्यूज़ :

झारखंड: विरोधी विधायकों पर भाजपा की निगाहें, खबर पर बौखलाए झामुमो के हेमंत सोरेन, कहा- मीडिया पेट डॉग बन गई

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2019 20:51 IST

विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने की खबर से बौखलाये झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने मीडिया पर गुस्सा उतारते हुए कह डाला है कि पहले मीडिया वॉच डॉग थी, अब पेट डॉग बन गई है.

Open in App

झारखंड में फिर से सत्ता में वापसी की तैयारी में जुटी भाजपा की नजर अपने विरोधी दलों के वैसे विधायकों पर टिकी है, जो अपने दल में घुटन महसूस कर रहे हैं. भाजपा इस रणनीति पर काम कर रही है कि वैसे दमदार विधायकों को अपने पाले में किया जाये जो अपने दम पर जीत की ताकत रखते हों. ऐसे में चर्चा है कि झामुमो और कांग्रेस समेत विपक्ष के करीब एक दर्जन से ज्यादा विधायक भाजपा में शामिल होने की कतार में हैं. 

सूबे की सियासी हलकों में इसकी चर्चा गर्म है कि झामुमो के चार विधायक कुणाल षाडंगी, दशरथ गगराई, दीपक बिरुआ और चमरा लिंडा भाजपा के संपर्क में हैं और कभी भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं. इन विधायकों को भाजपा की हरी झंडी का इंतजार है. हालांकि, विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने की खबर से बौखलाये झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने मीडिया पर गुस्सा उतारते हुए कह डाला है कि पहले मीडिया वॉच डॉग थी, अब पेट डॉग बन गई है. हेमंत सोरेन ने अपने विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने की खबर को पेड न्यूज बताते हुए कहा कि आज मीडिया को भाजपा के खिलाफ लिखने की हिम्मत नहीं है.

वहीं, सूत्रों की माने तो भाजपा ने कोल्हान की चार सीट, बहरागोडा, खरसावां, चाईबासा और विशुनपुर पर सर्वे कराया है. जिसके बाद पार्टी की नजर झामुमो के चार विधायक कुणाल षाडंगी, दशरथ गगराई, दीपक बिरुआ और चमरा लिंडा पर टिक गई है. हर हाल में पार्टी इन्हें अपने पाले में करने में जुटी है. सूत्रों के मुताबिक झामुमो के और कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं. जबकि झामुमो से निलंबित विधायक जेपी पटेल पहले से ही भाजपा के गुणगान में लगे हुए हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान इन्होंने एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में खुलकर प्रचार भी किया था. ऐसे में उनका भाजपा में आना लगभग तय माना जा रहा है.

वहीं, कांग्रेस में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत और पांकी विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू भी जल्द हीं भाजपा में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के अनुसार रामेश्वर उरांव के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में अलग-थलग पड़ चुके सुखदेव भगत अब पार्टी में घुटन महसूस करने लगे हैं और जल्द हीं पार्टी को बाय-बाय करने की तैयारी में जुट गय हैं. ऐसे में लगभग यह तय माना जा रहा है कि वह भाजप में जा सकते हैं. जबकि भाजपा में आने की कतार में विपक्ष के अलावा सहयोगी आजसू से निलंबित तमाड विधायक विकास मुंडा भी हैं. खबर है कि वह भाजपा में जाने की तैयारी में जुटे हैं.

जानकारों की अगर मानें तो भाजपा की ये सारी कवायद विधानसभा चुनाव में 65 प्लस के टारगेट को पाने के मद्देनजर है. पार्टी की पहली रणनीति झामुमो की कमर तोड़ने की है. कहा जा रहा है कि भाजपा की नजर झामुमो के अभेद किले संथाल और कोल्हान में सेंधमारी पर है. पार्टी हर हाल में यहां की 32 सीटों में से ज्यादा से ज्यादा पर अपनी जीत सुनिश्चित कराना चाहती है. यहां बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में संथाल में भाजपा ने झामुमो को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन कोल्हान में मात खा गई थी. लेकिन इस बार पार्टी कोल्हान को लेकर पहले से ही सतर्क है. पार्टी ने चुनाव से पहले यहां की सीटों पर सर्वे कराने को तवज्जो दिया. अब इन सीटों के लिए उसे मजबूत चेहरों की तलाश है. यहां उल्लेखनीय है कि संथाल और कोल्हान झामुमो का गढ़ माना जाता है और अभी तक झामुमो के लिए अभेद्य किला के रूप में बरकरार रहा है. लेकिन अब भाजपा की नजर उसके गढ़ पर टिकी है, जिसमें वह सेंधमारी करना चाहती है.

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील