लाइव न्यूज़ :

बीजेपी में शामिल होने के बाद बाबूलाल मरांडी को दी जाएगी नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी, ग्रांड एंट्री कराने के लिए पार्टी तैयारी में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 13, 2020 16:59 IST

Jharkhand: 17 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बीजेपी में वापसी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में बीजेपी जुट गई है. मिलन समारोह के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विकास मोर्चा को बीजेपी में बिलय की तैयारी में जुटे झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी के बीजेपी में शामिल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष के रूप में तय माना जा रहा है. बीजेपी में नये प्रदेश अध्यक्ष और प्रतिपक्ष के नेता के नाम तय करने को लेकर संगठन के अंदर चर्चा चल रही है.

झारखंड विकास मोर्चा को बीजेपी में बिलय की तैयारी में जुटे झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी के बीजेपी में शामिल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष के रूप में तय माना जा रहा है. बीजेपी में नये प्रदेश अध्यक्ष और प्रतिपक्ष के नेता के नाम तय करने को लेकर संगठन के अंदर चर्चा चल रही है. 17 फरवरी के बाद किसी भी दिन इसका एलान हो सकता है. 

उधर, 17 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बीजेपी में वापसी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में बीजेपी जुट गई है. मिलन समारोह के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया जाएगा. बीजेपी ने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं. 

कार्यक्रम की तैयारी और भीड़ को लेकर मंडल स्तर से रिपोर्ट मांगे गए हैं. मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता सुनिश्चित करने को कहा गया है. इधर बाबूलाल मरांडी के कार्यकर्ता भी जोर लगा रहे है. वहीं, झाविमो के पुराने कार्यकर्ता गोलबंद हो रहे हैं. जिला स्तर पर बैठक हो रही है. मरांडी ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारी में जुटने को कहा है. 

राजधानी रांची में झाविमो के पुराने कार्यकर्ताओं की बैठक हुई़. इसमें मंडल स्तर पर पार्टी के लोगों को पहुंचने को कहा गया. 17 फरवरी को प्रभात तारा मैदान धुर्वा में बीजेपी और जेवीएम का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा. समारोह में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्य तौर पर शामिल होंगे. 

बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जेपी नड्डा  झारखंड की धरती पर आ रहे हैं, जिससे पूरे प्रदेश के बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. 

वहीं, सूचना के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष के लिए चार नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गये हैं. सांसद संजय सेठ, सुनील सिंह, राकेश प्रसाद और महामंत्री दीपक प्रकाश का नाम विचार के लिए भेजा गया है. इस बाबत केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के नेताओं को जानकारी देते हुए उनकी राय भी ली है. 

पिछले दिनों राज्य के सांसदों के साथ गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक हुई. इसमें संगठन में होने वाले फेरबदल पर सुझाव मांगे गये. नये प्रदेश अध्यक्ष और प्रतिपक्ष के नेता को लेकर सांसदों के साथ चर्चा हुई़. 

मरांडी के पार्टी में शामिल होने के बाद की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई. इसबीच मरांडी के बीजेपी में शामिल होने को लेकर कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है. लोगों को उम्मीद है कि  इससे बीजेपी की स्थिती और मजबूत होगी.

टॅग्स :बाबूलाल मरांडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंडलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब