लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Assembly Seat Sharing: लो जी सीट बंटवारा?, भाजपा 68, आजसू 10, जदयू 2 और लोजपा को 1 सीट, देखें समीकरण, झारखंड में 81 सीट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 18, 2024 14:38 IST

Jharkhand Assembly Seat Sharing List: झारखंड विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की घटक ‘ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन’ (आजसू) 10 सीट पर, जनता दल (यूनाइटेड) दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।सीट बंटवारे की व्यवस्था को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है।चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे।

Jharkhand Assembly Seat Sharing Formula: बीजेपी के झारखंड विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सीट बंटवारे का ऐलान किया। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जनता दल (यूनाइटेड) 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एक सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)  और बाकी 68 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शर्मा ने कहा कि सीट बंटवारे की व्यवस्था को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है लेकिन भाजपा ‘देखो और प्रतीक्षा करो’ की रणनीति अपना रही है क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सहित प्रतिद्वंद्वी दलों ने अभी अपनी योजना का खुलासा नहीं किया है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे।

मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। शर्मा ने कहा, ‘‘सीट बंटवारे के समझौते के मुताबिक झारखंड में राजग की सहयोगी आजसू पार्टी 10 सीट पर, जद(यू) दो और लोजपा (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। यह लगभग तय है।’’ आजसू सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर से चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने बताया कि जद(यू) जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ से जबकि लोजपा (रामविलास) चतरा से चुनाव लड़ेगी। शर्मा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो की मौजूदगी में यह टिप्पणी की। समझौते के अनुसार, भाजपा 68 सीट पर चुनाव लड़ेगी। शर्मा ने कहा कि हालांकि चर्चा जारी है और जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंडBJPहेमंत विश्व शर्मानीतीश कुमारचिराग पासवानसुदेश महतो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम