लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनावः बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर लड़ेंगे लोहरदगा से चुनाव

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 10, 2019 18:10 IST

Jharkhand Assembly Polls: झारखंड में 30 नवंबर को प्रारंभ होकर 20 दिसंबर तक कुल पांच चरणों में 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। मतगणना और उसके बाद परिणाम की घोषणा 23 दिसंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बाद कांग्रेस ने रविवार शाम को अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर उरांव लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बाद कांग्रेस ने रविवार शाम को अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर उरांव लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ने आगामी झारखड़ं विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में झारखंड पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर उरांव का भी नाम शामिल है। वह लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को 5  प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। आरजेडी ने हुसैनाबाद सीट से संजय सिंह यादव, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, देवघर से सुरेश पासवान, चतरा से सत्यानंद भोक्ता और छतरपुर से विजय राम को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। ज्ञात हो कि आरजेडी महागठबंधन का हिस्सा है। वहीं, इससे पहले रविवार को ही बीजेपी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिये 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे, जबकि लक्ष्मण गिलुआ चक्रधरपुर से चुनाव लड़ेंगे। इस सूची में 30 वर्तमान विधायकों को फिर से टिकट दिया गया। वहीं, 10 का टिकट काटा गया है। आपको बता दें कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ बने महागठबंधन में सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद शामिल हुए हैं। तीनों दल सीट बंटवारे की घोषणा कर चुके हैं। राज्य में झामुमो 43, कांग्रेस 31 और राजद सिर्फ सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। 

महागठबंधन में झारखंड विकास मोर्चा और वाम दल नहीं शामिल हुए हैं। वे अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। झारखंड में 30 नवंबर को प्रारंभ होकर 20 दिसंबर तक कुल पांच चरणों में 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। मतगणना और उसके बाद परिणाम की घोषणा 23 दिसंबर को होगी।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे