लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनाव: मीनाक्षी लेखी ने की कांग्रेस उम्मीदवार के पिस्तौल लहराने की आलोचना, कहा, 'ये इस पार्टी का वास्तविक चरित्र'

By भाषा | Updated: December 1, 2019 02:22 IST

Meenakshi Lekhi: बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा झारखंच चुनान के पहले चरण के मतदान के दौरान पिस्टल लहराने की आलोचना की

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस उम्मीदवार कृष्णानन्द त्रिपाठी द्वारा पिस्तौल लहराए जाने पर भड़कीं मीनाक्षी लेखीचुनावों में पिस्तौल लहराना तो कांग्रेस का वास्तविक चरित्र है: लेखी

रांची: भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने डाल्टनगंज में एक मतदान केन्द्र पर कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णानन्द त्रिपाठी द्वारा पिस्तौल लहराए जाने पर आज कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी इस हरकत को देखकर बंदूक की नोक पर बूथ लूटने का वह पुराना जमाना याद आ गया जब ऐसी घटनाएं चुनावों में आम हुआ करती थीं।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘असल में यह कृष्णानंद त्रिपाठी की गलती नहीं है, चुनावों में पिस्तौल लहराना तो कांग्रेस का वास्तविक चरित्र है।’’

लेखी ने कहा, ‘‘यह बड़ी चिंता की बात है कि अभी भी कांग्रेसी नेता वही कारनामा दोहरा रहे हैं जिसके लिए पुराने जमाने में वे जाने जाते थे। जब बूथ बंदूक की नोक पर लूटे जाते थे।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीयता की बात करते हुए राजनीति करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने झारखंड लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं से स्थानीय भाषाओं को समाप्त कर दिया और कांग्रेस अपना ‘गरीबी हटाओ’ का नारा ही भूल गयी। 

टॅग्स :कांग्रेसझारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप