लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनाव: अमित शाह आज चतरा और गढ़वा में करेंगे चुनावी रैलियों को संबोधित

By भाषा | Updated: November 28, 2019 03:30 IST

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को चतरा और गढ़वा में दो रैलियों को करेंगे संबोधित

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह झारखंड में गुरुवार को दो रैलियों को करेंगे संबोधितझारखंड चुनाव 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक होंगे, नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे

रांची: केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को चतरा और गढ़वा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। शाह बृहस्पतिवार की सुबह रांची आयेंगे और यहां से वह चतरा और गढ़वा में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए सभाएं करने जायेंगे।

भाजपा के कार्यक्रम विभाग के रविनाथ किशोर ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल रांची पहुंचकर शाह हेलीकॉप्टर से चतरा के लिए रवाना होंगे और पूर्वाह्न 11 बजे चतरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अपराह्र 1.30 बजे गढ़वा में भी वह जनसभा को संबोधित करेंगे। 

बीजेपी ने झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसमें किसानों को आसान पुनर्भुगतान विकल्प के साथ तीन लाख रुपये तक का ऋण और एक मोबाइल फोन दिये जाने समेत उनके लिए कई  वादे किए गए हैं।

आगामी झारखंंड विधानसभा चुनाव 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में होंगे, जिनके नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। सीएम रघुबर दास की अगुवाई में सत्तारूढ़ बीजेपी की नजरें सत्ता में वापसी करने पर है।

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप