लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Assembly Elections 2024 live: झारखंड में नीतीश करेंगे भाजपा के साथ खेला!, सीट दो नहीं तो अकेले लड़ेंगे, सीएम ने संजय झा, अशोक चौधरी और खीरू महतो के साथ की बैठक

By एस पी सिन्हा | Updated: July 27, 2024 18:02 IST

Jharkhand Assembly Elections 2024 live update: झारखंड के प्रभारी व जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी और झारखंड जदयू की इकाई के प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद खीरू महतो सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के साथ गठबंधन कर झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर उत्सुक हैं।कुर्मियों को अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल करना भी था।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाकर आगे बढ़ेंगे।

Jharkhand Assembly Elections 2024 live update: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने शनिवार को कहा कि वह पड़ोसी राज्य झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन करके विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी की एक बैठक की अध्यक्षता की। इसमें झारखंड के प्रभारी व जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी और झारखंड जदयू की इकाई के प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद खीरू महतो सहित अन्य लोग शामिल हुए।

बैठक के बाद महतो ने संवाददाताओं से कहा, "हम भाजपा के साथ गठबंधन कर झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर उत्सुक हैं।" उन्होंने कहा, "पार्टी के सर्वोच्च नेता के साथ जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें कुर्मियों को अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल करना भी था। झारखंड में कुर्मी नेता कुछ समय से यह मांग उठा रहे हैं और आज पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधियों ने भी इसका समर्थन किया।

अब हम इस मुद्दे को संसद और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाकर आगे बढ़ेंगे।" झारखंड में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। यह राज्य ढाई दशक पहले बिहार से अलग होकर बना था।

राज्य में वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन की सरकार है। इस गठबंधन ने 2019 के चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सत्ता से बाहर कर दिया था। जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "पार्टी राजग के साथ मिलकर झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है।"

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019नीतीश कुमारझारखंडBJPअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर