लाइव न्यूज़ :

jharkhand assembly election 2019: जेडीयू की शराबबंदी के सहारे झारखंड में सत्ता पाने की कोशिश

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2019 07:50 IST

नीतीश कुमार ने रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार, झारखंड का पड़ोसी राज्य है और ऐसे में बिहार में शराबबंदी होने की वजह से कई लोग शराब का सेवन करने झारखंड आ जाते हैं

Open in App
ठळक मुद्दे शराबबंदी के अलावा जमीन संबंधी कानूनों को और सख्त करने की वकालत नीतीश ने कीनीतीश कुमार ने कहा कि अगर जनता झारखंड में उन्हें मौका देती है तो झारखंड में भी शराबबंदी को पूर्णरूपेण लागू किया जाएगा.

बिहार में भाजपा के साथ सरकार चला रही और एनडीए में शामिल जदयू पार्टी झारखंड में भाजपा को उखाड़ फेंकने का दंभ भरने में जुटी हुई है.

इसी कड़ी में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड में चुनावी बिगुल फूंकते हुए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया.

उन्होंने कहा कि अगर झारखंड में जदयू की सरकार बनती है तो बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी शराबबंदी को पूरी तरह से लागू किया जाएगा.

नीतीश कुमार ने कहा कि अगर जनता झारखंड में उन्हें मौका देती है तो झारखंड में भी शराबबंदी को पूर्णरूपेण लागू किया जाएगा.

उन्होंने झारखंड के विकास के लिए पांच मंत्र दिए. पहला सीएनटी व एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ न हो, दूसरा पूर्ण शराबबंदी लागू, तीसरा क्षेत्रीय विकास (प्रमंडलवार) की रणनीति बने, चौथा पिछड़ों व अति पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण मिले और अल्पसंख्यकों के विकास पर फोकस किया जाए.

ऐसे में नीतीश कुमार के संबोधन से जदयू कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया. उन्होंने बिहार के विकास के फार्मूले को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया. कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में जदयू झारखंड में शराबबंदी के आधार पर जनता से वोट मांगेगी.

नीतीश कुमार ने रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार, झारखंड का पड़ोसी राज्य है और ऐसे में बिहार में शराबबंदी होने की वजह से कई लोग शराब का सेवन करने झारखंड आ जाते हैं, जो निश्चित रूप से नशा मुक्ति के अभियान को कमजोर करता है.

उन्होंने कहा कि शराब को बेचने के लिए रघुवर सरकार की तरफ से रियायत दी जा रही है.  शराबबंदी के अलावा जमीन संबंधी कानूनों को और सख्त करने की वकालत उन्होंने की.

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडनीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील