लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ, 5 चरणों में होगी वोटिंग, 23 दिसंबर को आएंगे नतीजे

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2019 16:56 IST

Jharkhand Assembly Election 2019 Date Released: झारखंड विधानसभा चुनाव इस बार पांच चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को है। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधान सभा चुनाव के तारीखों की घोषणा, 30 नवंबर को पहले चरण का मतदानझारखंड में पांच चरणों में होगा मतदान, 23 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार राज्य में पांच चरणों में मतदान होगा जबकि नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। इससे पहले 2014 में भी राज्य में पाच चरणों में मतदान कराये गये थे। झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं जिनके लिए चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 2 जनवरी, 2020 को खत्म हो रहा है।

झारखंड में पांच चरण में मतदान

 झारखंड में पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को है। चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 13 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले डाएंगे। दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर को होगा। तीसरे चरण की वोटिंग 12 दिसंबर को और चौथे चरण के लिए वोटिंग 16 दिसंबर को है। पांचवें चरण के लिए 20 दिसंबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 20 सीटों पर, तीसरे चरण में 17 सीटों, चौथे चरण में 15 सीटों और पांचवें चरण में 16 सीटों पर मतदान होगा।

घर बैठेकर वोट डालने की सुविधा

पहली बार शारीरिक रूप से दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर बैठे पोस्टल बैलट के जरिए वोट डालने की भी सुविधाएं दी जाएंगी। ऐसे वोटर के पास घर बैठकर वोट डालने का विकल्प मौजूद होगा। चुनाव आयोग के अनुसार इस बार पोलिंग स्टेशनों की संख्या में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। आयोग ने बताया कि राज्य की 19 जिलों की कुल 67 सीटें नक्सल प्रभावित हैं। इसमें 13 सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं। इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जाएंगे।

इससे पहले 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 37 सीटें हासिल की थी। इसके अलावा बीजेपी की सहयोगी AJSU ने 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। ऐसे में एनडीए के सामने एक बार फिर अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया