लाइव न्यूज़ :

Jhabua By Election result 2019: झाबुआ सीट से जीते कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया, BJP को मिली करारी हार

By धीरज पाल | Updated: October 24, 2019 18:35 IST

Jhabua By Election result 2019:इस विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक गुमान सिंह डामोर को बीते लोकसभा चुनाव में सांसद चुन लिए जाने के बाद से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित यह सीट रिक्त हो गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देइस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया (68) एवं भाजपा के उम्मीदवार भानू भूरिया (36) के बीच कड़ा मुकाबला है।वोटों की गिनती झाबुआ के पॉलिटेक्निक कॉलेज कैंपस में आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।

मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार भानू भूरिया को 27 हजार 804 मतों से हरा दिया है। इसी के साथ सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अपनी इस परंपरागत सीट को मुख्य विपक्षी दल भाजपा से छीन लिया है।

कांतिलाल भूरिया को 96 हजार 155 मत मिले, जबकि पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे भानू भूरिया केवल 68 हजार 351 मत हासिल कर सके। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित यह सीट भाजपा के विधायक गुमान सिंह डामोर को बीते लोकसभा चुनाव में सांसद चुन लिए जाने के बाद से रिक्त थी।

यहां जानें हर हाइलाइट्स(Jhabua By Election result 2019)..

- बीजेपी के भानू भूरिया 53420 वोटों से दूसरे नंबर पर आगे चल रहे हैं। - निर्वाचन आयोग के मुताबिक कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 72051 वोटों से आगे चल रहा है। - आधिकारिक जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 65970 वोटों से आगे चल रहे हैं।जबकि बीजेपी के भानू भूरिया 48883 वोटों से दूसरे नंबर पर आगे चल रहे हैं। - दोनों के प्रत्याशियों के बीच 15873 वोटों का अंतर हैं। - झाबुआ सीट से कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 62233 से आगे चल रहे हैं। जबकि बीजेपी के भानू भूरिया 46360 वोटों से दूसरे नंबर पर आगे चल रहे हैं। - झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया 8,930 मतों से आगे।- आधिकारिक जानकारी के अनुसार कांतिलाल भूरिया को 11वें राउंड तक कुल 43,492 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार भानू भूरिया को 34,562 वोट मिले हैं। - निर्वाचन आयोग के मुताबिक कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 43492 वोटों से आगे चल रहे हैं।  जबकि बीजेपी के भानू भूरिया 34562 वोटों से पीछे चल रहे हैं। - ताजा अपडेट्स के मुताबिक कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 3111 वोटों से आगे चल रहे हैं। - वहीं भारतीय जनता पार्टी के भानू भूरिया 26514 वोटों से आगे चल रहे हैं। - कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया करीब 2002 वोटों से आगे चल रहे हैं।  

उनके अलावा तीन निर्दलीय भी मैदान में हैं। इस विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक गुमान सिंह डामोर को बीते लोकसभा चुनाव में सांसद चुन लिए जाने के बाद से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित यह सीट रिक्त हो गई थी। 

मालूम हो कि झाबुआ विधानसभा सीट पर 5 मैदान में हैं। कांग्रेस ने कांतिलाल भूरिया व बीजेपी ने भानू भूरिया को मैदान में उतारा था। इसके अलावा 3 निर्दलीय प्रत्याशी कल्याणव सिंह डामोर, नीलेश डामोर और रामेश्वर सिंगार भी चुनावी मैदाम में ताल ठोक रहे हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशउपचुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन