लाइव न्यूज़ :

उड़ते विमान के काकपिट में पायलट ने महिला को जड़े थप्पड़

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 4, 2018 08:13 IST

इस घटना के बाद जेट एयरवेज इस लापरवाही के लिए दोनों ही पायलटों के उड़ान पर रोक लगा दी है।

Open in App

मान लीजिए आप फ्लाइट से कहीं जा रहे हो और आपकी फ्लाइट आसमान में हवा से बातें कर रही हो। तभी आपको पता चलता है कि पायलट और को-पायलट की आपस में लड़ाई हो गई है। होश उड़ जाएंगे ना? ठीक ऐसा ही हुआ है जेट एयरवेज की फ्लाइट 9W119 में। पहली जनवरी को 324 यात्री को लेकर ये फ्लाइट लंदन से मुंबई आ रही थी। 

उड़ान भरने के बाद कॉकपिट से जोर-जोर से बहस करने की आवाज आने लगती है। बात इतनी बढ़ गई कि हाथपाई की नौबत आ गई। जिसके बाद महिला कैप्टन दीपामूर्ति रोते हुए कॉकपिट से बाहर आईं। थोड़ी देर बाद कैप्टन बलराम दीपामूर्ति से कॉकपिट में वापस आने को कहते हैं लेकिन दीपा नहीं गई। जिसके बाद कैप्टन बलराम उन्हें जबरदस्ती अंदर ले जाते हैं। इन दोनों ही पायलटों की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन लोग बाल-बाल बचे गए। खबरों के मुताबिक पायलट बलराम और को-पायलट दीपामूर्ति पति-पत्नी हैं।

इस घटना के बाद जेट एयरवेज इस लापरवाही के लिए दोनों ही पायलटों के उड़ान पर रोक लगा दी है। साथ ही एयरलाइंस ने इस मामले की जानकारी DGCA को दे दी है। इस पूरे मामले की आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है।

 

टॅग्स :जेट एयरवेजफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये है 'मेड इन इंडिया' विमान, जल्द उठाएंगे भारतीय यात्री हवाई सफर का लुत्फ

विश्वOMG: फ्लाइट में मोजे उतारने पर को-पैसेंजर ने मारा चाकू

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील