बधाई हो! इटावा लॉयन सफारी में गूंजी किलकारी, शेरनी जेसिका ने चार शावकों को जन्म दिया

By भाषा | Published: June 27, 2019 05:21 PM2019-06-27T17:21:45+5:302019-06-27T17:21:45+5:30

शावकों को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक एहतियात बरती जा रही है। सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर अतिरिक्त एहतियात रखनी होगी। शेरनी को तीन वातानुकूलित चेंबर में लाकर रखा गया था। उन्होंने बताया कि शेरनी के खानपान का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सफारी में तीसरी बार किसी शेरनी ने शावक जन्मे हैं।

Jessica brings cheer to Etawah lion safari, gives birth to 4 cubs | बधाई हो! इटावा लॉयन सफारी में गूंजी किलकारी, शेरनी जेसिका ने चार शावकों को जन्म दिया

सफारी के निदेशक बी के सिंह ने गुरुवार को बताया कि जेसिका ने बुधवार की रात चार शावकों को जन्म दिया।

Highlightsपार्क में 2014 से अब तक 10 शेरों की मौत हो चुकी है। इनमें चार शावक भी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की उचित देखभाल में शावक और शेरनी पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। 

इटावा लॉयन सफारी में शेरनी जेसिका ने चार शावकों को जन्म दिया है । इस प्रकार सफारी में शेरों की संख्या 12 हो गयी है। सफारी के निदेशक बी के सिंह ने गुरुवार को बताया कि जेसिका ने बुधवार की रात चार शावकों को जन्म दिया।

शावकों को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक एहतियात बरती जा रही है। सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर अतिरिक्त एहतियात रखनी होगी। शेरनी को तीन वातानुकूलित चेंबर में लाकर रखा गया था। उन्होंने बताया कि शेरनी के खानपान का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सफारी में तीसरी बार किसी शेरनी ने शावक जन्मे हैं।

पार्क में 2014 से अब तक 10 शेरों की मौत हो चुकी है। इनमें चार शावक भी शामिल हैं। सिंह ने बताया कि जैसिका के गर्भ धारण के बाद से डाक्टरों की टीम उस पर पूरा ध्यान रखें हुई थी और 25 एवं 26 जून की मध्यरात्रि के बाद दो बजे पहला बच्चा हुआ। फिर सुबह तक तीन बच्चों का जन्म हुआ।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की उचित देखभाल में शावक और शेरनी पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। 

Web Title: Jessica brings cheer to Etawah lion safari, gives birth to 4 cubs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे