लाइव न्यूज़ :

JEE Advanced 2023 Date: आईआईटी में प्रवेश के लिए ‘जेईई-एडवांस्ड’ की डेट आई सामने, इस तारीख होगी परीक्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2022 19:40 IST

आईआईटी में प्रवेश के लिए ‘संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)- एडवांस्ड’ अगले साल 4 जून को आयोजित की जाएगी। आईआईटी, गुवाहाटी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देआईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई (एडवांस्ड) 4 जून 2023 को आयोजित की जाएगीआईआईटी, गुवाहाटी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा कीवर्ष 2023 के लिए इस महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी आईआईटी, गुवाहाटी के पास है

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए ‘संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)- एडवांस्ड’ चार जून 2023 को आयोजित की जाएगी। आईआईटी, गुवाहाटी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। वर्ष 2023 के लिए इस महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी आईआईटी, गुवाहाटी के पास है। परीक्षा में तीन-तीन घंटे की अवधि के दो प्रश्नपत्र शामिल हैं। 

आईआईटी अधिकारियों के मुताबिक, उम्मीदवारों का दोनों प्रश्नपत्र में शामिल होना अनिवार्य है। आईआईटी, गुवाहाटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जेईई-एडवांस्ड 2023 का आयोजन सात क्षेत्रीय समन्वयक आईआईटी द्वारा संयुक्त प्रवेश बोर्ड-2023 (जेएबी-2023) के मार्गदर्शन में किया जाएगा। जेईई (एडवांस्ड) 2023 में प्रदर्शन के आधार पर एक उम्मीदवार को शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए स्नातक, एकीकृत परास्नातक और दोहरी डिग्री कार्यक्रमों (10+2 स्तर पर प्रवेश) में प्रवेश मिलेगा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘जेईई (एडवांस्ड) 2023 और शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में आईआईटी में प्रवेश से संबंधित सभी मामलों में जेएबी 2023 के निर्णय अंतिम होंगे।’’ देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली जेईई-मुख्य भी जेईई-एडवांस्ड के लिए अर्हता परीक्षा है।

(कॉपी भाषा एजेंसी)

 

टॅग्स :जेईई एडवांसIIT
Open in App

संबंधित खबरें

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

कारोबारइंदौर के इंजीनियर निक्की सुरेका की बेटी को बाजार के दूध से अपच की समस्या?, देशी नस्ल गिर-पूंगनूर की गौशाला बनाकर...

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

भारतकौन हैं एडवर्ड नाथन वर्गीस? IIT हैदराबाद के छात्र को मिला ₹2.5 करोड़ का पैकेज, संस्थान का अब तक का सबसे बड़ा ऑफर

कारोबारएआई के बाद ‘एक्सटेंडेड रियलिटी’?, क्या है और शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में कैसे ला सकता क्रांति?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर