Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा के लिए आज नामांकन करने वाले हैं। लेकिन सीएम नीतीश के नामांकन से पहले उनकी पार्टी जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है। JD(U) के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार की कार रोक ली और उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
JD(U) के एक कार्यकर्ता कृष्णा पटेल कहते हैं, "नीतीश कुमार के खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं। बिहार की जनता ने उन्हें 2025 से 2030 तक मुख्यमंत्री चुना है। उन्हें राज्यसभा भेजने की क्या मजबूरी है? वे मुख्यमंत्री बने रहेंगे... हमारे नेता नीतीश कुमार थे, हैं और रहेंगे।"
इस बीच, नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, "... मैं इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से भरोसा दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा रिश्ता आगे भी बना रहेगा, और एक विकसित बिहार बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने का मेरा इरादा पक्का रहेगा। जो नई सरकार बनेगी, उसे मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।"