लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर जदयू ने कसा तंज, कहा- "उनकी सभा में मारे गए लोगों के परिवार से मिलने जाएं पीएम"

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2023 15:25 IST

प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी मई महीने की 30 तारीख को बिहार दौरा कर सकते हैं लेकिन इससे पहले प्रदेश में सियासत गरमा गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में प्रधानमंत्री के दौरे पहले गरमाई सियासत जदयू ने पीएम मोदी के दौरे पर कसा तंजप्रधनामंत्री मई महीने की 30 तारीख को कर सकते हैं बिहार दौरा

पटना: बिहार प्रदेश भाजपा की ओर से आगामी 30 मई से राज्य के सभी लोकसभा क्षेत्रों में महासंपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी भाग लेने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि हमलोंगो ने भी प्रधानमंत्री से बिहार में एक कार्यक्रम करने की मांग की है ताकि जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को पहुंचा सके।

ऐसे में एक तरफ जहां भाजपा के नेता पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं तो वहीं दूसरी ओर जदयू ने पीएम के संभावित दौरे को लेकर नसीहत देते हुए छह लोगों से मिलने की बात कही है।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने पीएम मोदी के बिहार दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि वह आ रहे हैं तो अच्छी बात है, लेकिन अगर बिहार आएं तो इन छह लोगों से अवश्य मिलने जाएं, जो 2013 में उनकी सभा में मारे गए थे।

उनके परिवारों को उन्होंने भरोसा दिया था कि वह उनकी देखभाल करेंगे। उनके परिवार के सदस्य को नौकरी देंगे। यह परिवार आज भी नौकरी पाने की इंतजार में बैठा है।

नीरज ने इस दौरान बिहार की सड़कों का भी खूब बखान किया। उन्होंने कहा कि बिहार की सड़के अच्छी हैं। प्रधानमंत्री चाहें तो इन परिवारों से मिलने के लिए सड़क मार्ग से भी जा सकते हैं। उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।

चाहें तो वह विमान से भी जा सकते हैं। वहीं नीरज कुमार ने इस दौरान अमित शाह के पूर्णिया में हुई सभा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि पूर्णिया में एयरपोर्ट शुरू कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री आ ही रहे हैं तो उस एयरपोर्ट का उद्धाटन कर दें। शाह बड़का झूठा आदमी हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम