लाइव न्यूज़ :

"दलों का नहीं, दिलों का महागठबंधन", जदयू ने 'विपक्षी एकता' को दर्शाते हुए साझा किया पोस्टर

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 23, 2023 14:10 IST

पोस्टर को ट्वीट करते हुए जदयू ने कैप्शन में लिखा, "दलों का नहीं, दिलों का महागठबंधन।" 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा विरोधी मोर्चे के गठन की नींव रखने के लिए विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शुक्रवार को पटना में जुटे।

Open in App
ठळक मुद्देजनता दल (यूनाइटेड) ने एक पोस्टर जारी किया है जिसमें विपक्षी दलों की एकता को दर्शाया गया है।पोस्टर में केंद्र में नीतीश कुमार नजर आ रहे हैं।पोस्टर को ट्वीट करते हुए जदयू ने कैप्शन में लिखा- दलों का नहीं, दिलों का महागठबंधन।

पटना: बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बैठक जारी है। इस बीच जनता दल (यूनाइटेड) ने एक पोस्टर जारी किया है जिसमें विपक्षी दलों की एकता को दर्शाया गया है। पोस्टर में केंद्र में नीतीश कुमार हैं जबकि टीएमसी की ममता बनर्जी, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी, अखिलेश यादव, शरद पवार समेत अन्य नेताओं को पोस्टर में देखा जा सकता है। 

पोस्टर को ट्वीट करते हुए जदयू ने कैप्शन में लिखा, "दलों का नहीं, दिलों का महागठबंधन।" 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा विरोधी मोर्चे के गठन की नींव रखने के लिए विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शुक्रवार को पटना में जुटे। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विपक्षी दलों का लक्ष्य इस स्तर पर नेतृत्व के संबंध में संवेदनशील मुद्दों से बचते हुए आम जमीन बनाने पर ध्यान केंद्रित करना है।

बैठक की मेजबानी बिहार के मुख्यमंत्री जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा पटना के अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर की गई है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक को विपक्षी दलों के एकजुट होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को चुनौती देने के शुरुआती बिंदु के रूप में देखा जा रहा है।

एक वरिष्ठ विपक्षी नेता ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई से कहा, "यह सिर्फ शुरुआत है। विचारों का मिलन महत्वपूर्ण है। इस स्तर पर, रणनीति, नेतृत्व के सवाल और सीट-बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना नहीं है।" नेता ने आगे कहा कि विपक्ष की साझा चिंताएं, जो भाजपा का मुकाबला करने के लिए उठाई जाएंगी, एजेंडे में शीर्ष पर होंगी।

टॅग्स :जनता दल (यूनाइटेड)नीतीश कुमारमल्लिकार्जुन खड़गेशरद पवारराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर