लाइव न्यूज़ :

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मोदी सरकार पर लगाया अडानी समूह को संरक्षण देने का आरोप, कहा-दाल में काला है

By एस पी सिन्हा | Updated: February 5, 2023 15:57 IST

ललन सिंह ने कहा कि इतना बड़ा कॉर्पोरेट घोटाला हो गया लेकिन भारत सरकार चुप है। वित्त मंत्री का बयान कि अर्थव्यवस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, यह समझ से बाहर है। आखिर भारत सरकार लोकसभा में सीधे तौर पर क्यों नहीं बहस करना चाह रही है?

Open in App
ठळक मुद्देजदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मोदी सरकार पर लगाए आरोपअडानी समूह को संरक्षण देने का आरोप लगाया पूरे मामले में ‘दाल में काला’ होने की बात कही

पटना: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर अडानी समूह को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि एक ओर मोदी सरकार के कारण अडानी समूह में एलआईसी का निवेश हुआ और अब आम लोगों के हजारों करोड़ रुपए डूब गये हैं। इसके बाद भी मोदी सरकार इन मुद्दों पर बात करने को तैयारी नहीं है। उन्होंने पूरे मामले में ‘दाल में काला’ होने की बात कही है।

ललन सिंह ने कहा कि ‘अब तक जो सच्चाई उभरकर सामने आई है, वह बताती है कि सत्ता का संरक्षण प्राप्त एक कॉरपोरेट घराने ने अब तक का सबसे बड़ा ₹81000 करोड़ का आर्थिक घोटाला करके देश की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त तो कर ही दिया साथ ही देश के करोड़ों लोगों ने एलआईसी (जीवन बीमा) में अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए जो निवेश किया था, वह भी अंधकारमय हो गया है। हिंडनबर्ग के एक खुलासे से एलआईसी को एक दिन में ₹18000 करोड़ का घाटा हुआ जो इस देश के आम लोगों का पैसा था। इस मुद्दे पर सरकार संसद में बहस कराने से क्यों भाग रही है ? दाल में जरूर कुछ काला है!’

ललन सिंह ने आगे कहा कि इतना बड़ा कॉर्पोरेट घोटाला हो गया लेकिन भारत सरकार चुप है। वित्त मंत्री का बयान कि अर्थव्यवस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, यह समझ से बाहर है। आखिर भारत सरकार लोकसभा में सीधे तौर पर क्यों नहीं बहस करना चाह रही है? उन्होंने कहा कि इससे पहले जो भी घोटाले हुए हैं सभी को लेकर लोकसभा में बहस हुआ है। इसका मतलब साफ है कि अडानी को किसका संरक्षण है। लोकसभा में बहस करानी चाहिए और पूरे मामले पर निश्चित तौर पर केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए।

जब ललन सिंह से मीडिया कर्मियों ने प्रशांत किशोर के दावे से जुड़ा सवाल किया तो ललन सिंह भड़क गए। उन्होंने कहा "कौन है प्रशांत किशोर, छोड़िए न उसको, कौन है प्रशांत किशोर ये आप जानिए। उनसे जाकर पूछिए, प्रशांत किशोर कोई नहीं है जिसपर हम प्रतिक्रिया दें। प्रशांत किशोर को हमलोग नोटिस नहीं लेते हैं।"

टॅग्स :बिहारLalan Singhजेडीयूनरेंद्र मोदीगौतम अडानीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील