लाइव न्यूज़ :

बिहार की राजनीति में महिला सीएम कैंडिडेट की एंट्री, नीतीश कुमार को देंगी चुनौती, JDU नेता की हैं बेटी

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 9, 2020 10:37 IST

एक टीवी चैनल से बात करते हुए पुष्पम प्रिया चौधरी के पिता और JDU नेता विनोद चौधरी ने कहा, 'उनकी बेटी पढ़ी लिखी है और सोच समझकर कर रही हैं। एक पिता होने के नाते मेरा पूरा आशीर्वाद है।'

Open in App
ठळक मुद्देफुल पेज ऐड देकर 8 मार्च को पुष्पम प्रिया चौधरी ने ऐलान किया कि उन्होंने 'प्लूरल्स' नाम से राजनीतिक पार्टी का गठन किया है।पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा है, 'बिहार में अब सबका शासन होगा। मैं बिहार के अक्षम नेताओं को चुनौती दे रही हूं।'

बिहार की राजनीति में एक महिला मुख्यमंत्री उम्मीदवार की एंट्री हुई है। महिला का नाम पुष्पम प्रिया चौधरी है। पुष्पम प्रिया चौधरी जेडीयू (JDU) नेता विनोद चौधरी की बेटी हैं। महिला दिवस के दिन 8 मार्च को  पुष्पम प्रिया चौधरी ने सीएम कैंडिडेट का उम्मीदवार बताया है। पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार के अखबारों में विज्ञापन देकर ऐलान किया है कि वह बिहार के आने वाले चुनाव में सीएम कैंडिडेट हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देंगी। जेडीयू नेता नीतीश कुमार, आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव के बाद अब पुष्‍पम प्रिया तीसरी मुख्‍यमंत्री कैंडिडेट हैं। साल के अंत में बिहार में विधान सभा चुनाव होने हैं। 

पुष्पम प्रिया चौधरी ने अखबारों में ऐड देकर सीएम कैंडिडेट का किया ऐलान 

फुल पेज ऐड देकर 8 मार्च को पुष्पम प्रिया चौधरी ने ऐलान किया कि उन्होंने 'प्लूरल्स' नाम से राजनीतिक पार्टी का गठन किया है। पुष्‍पम इस पार्टी की अध्यक्ष हैं। पुष्पम प्रिया चौधरी ने बताया कि उन्होंने ब्रिटेन में पढ़ाई की है और अब बिहार वापस आकर उसे बदलना चाहती हैं। पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपनी पार्टी के लिए एक नारा दिया है, 'जन गण सबका शासन।' अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर भी पुष्पम प्रिया चौधरी ने इसका ऐलान किया है। 

ट्विटर पर पुष्पम प्रिया चौधरी ने क्या लिखा?

ट्विटर पुष्पम प्रिया चौधरी ने लिखा, ''बिहार को शांति चाहिए, बिहार को गति और पंख चाहिए, बिहार को बदलाव चाहिए... क्योंकि बिहार बेहतर और बेहतर का हकदार है। बकवास की राजनीति को खारिज करें, बिहार को 2020 में चलाने और उड़ान भरने के लिए प्लुरल्स से जुड़ें।''

ट्वीट के साथ  पुष्पम प्रिया चौधरी ने एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसपर लिखा है- Love Bihar, Hate Politics? प्लुरल्स (पार्टी नाम) आ रहा है। 

पुष्पम प्रिया चौधरी का दावा- उनकी पार्टी राज्‍य में सकारात्‍मक राजनीति करेगी

पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा है, 'बिहार में अब सबका शासन होगा। मैं बिहार के अक्षम नेताओं को चुनौती दे रही हूं। मैं यह जंग जीतूंगी लेकिन आप इसे ऐतिहासिक बना सकते हैं। पटना से एमएलसी का चुनाव लड़ा बस एक शुरुआत है। बिहार चुनाव में हमारा गौरव वापस लाने के लिए हमसे जुड़ें।' पुष्पम प्रिया चौधरी लंदन स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स एंड पोलिटिकल साइंस से लोक प्रशासन में एमए किया है। उन्‍होंने डिवेलेपमेंट स्‍टडी में एमए किया है।

पुष्पम प्रिया चौधरी के पिता और JDU नेता विनोद ने कहा- मैं बेटी के साथ हूं

एक टीवी चैनल से बात करते हुए पुष्पम प्रिया चौधरी के पिता और JDU नेता विनोद चौधरी ने कहा, उनकी बेटी पढ़ी लिखी है और सोच समझकर कर रही हैं। एक पिता होने के नाते मेरा पूरा आशीर्वाद है। जो भी दिक्‍कत आएगी, हम उसका सामना करेंगे। मैं अभी जेडीयू में हूं और जब तक पार्टी उन्‍हें निकालेगी नहीं तब तक मैं पार्टी में रहूंगा। मैं अपनी बेटी को नैतिक समर्थन देता हूं। पुष्‍पम बिहार के लिए काम करना चाहती हैं। मैं अभी दरभंगा एमएलसी के चुनाव में लगा हूं। मेरा नीतीश कुमार के साथ पारिवारिक संबंध रहा है। आगे भी मैं उनका आदर करता रहूंगा।'

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०जेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील