लाइव न्यूज़ :

बिहार: जेडीयू नेता और एमएलसी तनवीर अख्तर का कोरोना से निधन, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

By एस पी सिन्हा | Updated: May 8, 2021 16:57 IST

तनवीर अख्तर विधानसभा कोटे से 2016 में विधान पार्षद बने थे और उनका कार्यकाल जुलाई 2022 तक था।

Open in App
ठळक मुद्देतनवीर अख्तर से पहले जदयू के ही विधायक मेवालाल चौधरी का कोरोना से निधन हो गया था।तनवीर अख्तर के निधन से राजनीतिक गलियारे में हडकंप की स्थिती उत्पन्न हो गई है।पटना में अभी 22,330 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं।

बिहार में कोरोना के जारी तांडव के बीच राजनीतिक गलियारे से भी दुखद खबर सामने आ रही है। कोरोना संक्रमण के कारण जदयू के विधान पार्षद तनवीर अख्तर का निधन हो गया है। तनवीर अख्तर पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उनका पटना के आईजीआईएमएस में इलाज चल रहा था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। तनवीर अख्तर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश के प्रभारी थे।

तनवीर अख्तर गया जिला के रहने वाले थे। पहले ये कांग्रेस पार्टी से जुडे थे। कांग्रेस से ही 2016 में विधान पार्षद चुने गए थे। लेकिन मार्च 2018 में जब अशोक चौधरी कांग्रेस छोड जदयू में शामिल हुए थे तो उनमें से एक तनवीर अख्तर भी थे, जो कांग्रेस को बाय-बाय कहते हुए जदयू में शामिल हो गये थे। तनवीर अख्तर जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके थे। इसके अलावे बिहार कांग्रेस में भी ये कई पदों पर अपनी सेवा दे चुके थे। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान पार्षद तनवीर अख्तर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि तनवीर अख्तर कुशल राजनेता थे। मिलनसार व्यक्ति थे तथा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि तनवीर अख्तर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 

यहां बता दें कि बिहार में सबसे अधिक राजधानी पटना में अबतक 1 लाख 21 हजार 340 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इनमें 98,100 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 10 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाबिहार में कोरोनाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं