लाइव न्यूज़ :

लालू यादव के द्वारा पीएम मोदी के हिंदू होने के सवाल पर जदयू ने किया पलटवार, मांगा हिंदू होने का प्रमाण

By एस पी सिन्हा | Updated: March 9, 2024 20:26 IST

जदयू ने तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की पुरानी तस्वीरें जारी करते हुए पूछा है कि अब लालू यादव किस मुंह से 'हिंदू धर्म का सर्टिफिकेट' बांटेंगे?

Open in App

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हिंदू ना होने का आरोप लगाए जाने के बाद सियासत गर्मा गई है। लालू यादव के इस बयान के बाद अब इस मामले में अब जदयू प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने अब इस मामले में लालू यादव से ही हिंदू धर्म होने का प्रमाण पत्र मांग लिया है। उन्होंने लालू यादव से सवाल पूछा है कि जब आपके बड़े भाई का निधन हुआ था, तब तेज प्रताप यादव और तेजस्वी ने मुंडन क्यों नहीं कराया था? नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की पुरानी तस्वीरें जारी करते हुए पूछा है कि अब लालू यादव किस मुंह से 'हिंदू धर्म का सर्टिफिकेट' बांटेंगे? 

नीरज कुमार ने शनिवार को एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि "26 मार्च 2021 को लालू यादव के भाई महावीर यादव का निधन हुआ था। लालू यादव के दोनों पुत्र तेजस्वी यादव एवं तेज प्रताप यादव शव यात्रा में शामिल हुए, लेकिन 7 अप्रैल और 9 अप्रैल को जारी तस्वीर में दोनों बाल मुंडवाए नहीं दिख रहे। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि अब किस मुंह से लालू यादव आप हिन्दू धर्म का सर्टिफिकेट बांटियेगा? उन्होंने लालू प्रसाद से कहा कि अब आप ही बताइए कि आपके दोनो पुत्र हिंदू धर्म मानते हैं या नहीं? 

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म की परंपरा है माथा मुंडन का है। आपके पुत्र तिरुपति बालाजी में माथा मुंडन करवाते हैं, लेकिन अपने चाचा के लिए नहीं। कैसे हिंदू हैं आप? हिंदू होने का अब प्रमाण पत्र जारी करिए कि आपके दोनों पुत्र हिंदू धर्म की परंपरा को मानते हैं कि नहीं? वहीं नीरज कुमार ने इसके साथ ही कई फोटो भई जारी किए हैं। एक फोटो में तेजस्वी और तेज प्रताप अपने चाचा के शव यात्रा में शामिल हुए हैं। तो वहीं उसके बाद जारी किए गए दोनों तस्वीरों में तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव ने अपना सिर नहीं मुंडवाया है। 

इससे पहले भी जदयू ने अपने एक्स हैंडल से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर तंज कसते नजर आ रहे था। इस वीडियो में वो पूरे बिहार को अपना परिवार बता रहे हैं। इस वीडियो में वो कह रहे हैं, "कुछ लोगों के लिए पति पत्नी और बेटा बेटी परिवार हो सकता है। लेकिन हम लोगों के लिए पूरा बिहार ही परिवार है। इस पुराने वीडियो को शेयर करते हुए जदयू ने लिखा कि पूरे बिहार को हम एक परिवार मानते हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवजेडीयूआरजेडीनरेंद्र मोदीहिन्दू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे