लाइव न्यूज़ :

जदयू प्रमुख ललन सिंह ने सुशील मोदी से कहा, 'वाकई आप दया के पात्र हैं' जानिए क्यों

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 27, 2022 11:18 IST

सुशील मोदी ने यह भी कहा था कि सोनिया गांधी ने लालू-नीतीश को मिलने के लिए महज 20 मिनट का समय दिया। ललन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि सुन रहें हैं कि आपकी पदावनति हो रही है, वाकई आप दया के ही पात्र हैं।

Open in App
ठळक मुद्देललन सिंह और सुशील मोदी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा हैललन सिंह ने सुशील मोदी से कहा कि सुना है कि आपको फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है सुशील मोदी जी आपकी पदावनति हो रही है, वाकई आप दया के ही पात्र हैं।

पटना: जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के बीच चल रही जुबानी जंग अब चरम पर पहुंचती हुई दिखाई दे रही है। बीते शनिवार को सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के बीच हुई मुलाकात पर व्यंग्य किया था कि दिल्ली में सोनिया गांधी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार को मिलने के लिए महज 20 मिनट का समय दिया था।

इतना ही नहीं आरोपों के क्रम में सुशील मोदी ने यह भी कहा था कि सोनिया गांधी ने बिहार के दोनों नेताओं का अपने आवास पर अपमान किया। सोनिया गांधी ने न तो उनके साथ फोटो खिंचवाई और न ही उन्हें दरवाजे तक छोड़ने के लिए आईं।

सुशील मोदी द्वारा किये गये इस अपमान को लेकर लालू यादव और नीतीश कुमार तो कुछ नहीं बोले लेकिन जदयू प्रमुख ललन सिंह इसे मुद्दा बनाते हुए सुशील मोदी को जमकर लताड़ लगाई और ट्वीट करते हुए कहा, "आपकी खबर मैंने देखी, जिसमें आप बता रहे हैं कि नीतीश जी को सोनिया गांधी जी छोड़ने आयीं या नहीं। सुन रहें हैं कि आपकी पदावनति हो रही है, फिर से आपको प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। जो कि आप 15 साल पहले थे। वाकई आप दया के ही पात्र हैं...!"

ललन सिंह और सुशील मोदी के बीच बीते कुछ दिनों से आरोप-प्रत्यारोप के हमले काफी तेज हो गये हैं। एक तरफ ललन सिंह भाजपा पर नीतीश कुमार को धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं भाजपा का कहना है कि नीतीश कुमार ने पीएम पद की महत्वाकांक्षा में भाजपा की पीठ में खंजर भोंका हैं।

ललन सिंह ने बीते दिनों सीमांचल का दौरा करने वाले अमित शाह पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि कि उन्होंने साजिश करके नीतीश कुमार को महागठंधन से अलग करवा दिया और बाद में उनकी जड़ खोदने के लिए आरपीसी सिंह को पीछे लगा दिया।

इतना ही नहीं ललन सिंह ने सुशील मोदी पर हमला करते हुए कहा कि सुशील मोदी जी आपके आका गृहमंत्री अमित शाह जी जुमलेबाजी कर रहे हैं। अब देश जुमलेबाजी से नहीं हकीकत से चलता है। 2024 में देश भाजपामुक्त होगा। इंतजार कीजिए।

ललन सिंह के आरोपो का जवाब देते हुए सुशील मोदी ने कहा कि ललन सिंह जी आपके आका मुख्यमंत्री आपकी वही दशा करेंगे जो जार्ज, शरद, आरसीपी का किया। 2024 में लालू प्रसाद ही बिहार को जदयू मुक्त करेंगे। इंतजार कीजिए।

टॅग्स :Lalan Singhनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवसोनिया गाँधीजेडीयूJDUBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम