लाइव न्यूज़ :

जदयू प्रमुख ललन सिंह ने पीएम मोदी को बताया नकली पिछड़ा, बोले- "चाय बनाना आता नहीं और कहते हैं हम चाय वाले हैं"

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2022 19:14 IST

जदयू मिलन समारोह में ललन सिंह ने पीएम मोदी के विषय में आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि कहा कि नरेन्द्र मोदी ढोंगी हैं, उन्हें एक्सपोज करने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू प्रमुख ललन सिंह ने कहा पीएम मोदी अति पिछड़ों की बात करते हैं, पर वो खुद डुप्लीकेट हैंपीएम मोदी विकास की बात नहीं करते हैं, वो देश में चीता लाकर लोगों का ध्यान भटकाते हैंललन सिंह का पीएम पर तंज, 'जिसे चाय बनाना नहीं आता है, वो कहता है कि हम चाय वाले हैं'

पटना: जदयू प्रमुख ललन सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। जुबानी हमले के दौरान उन्होंने पीएम के बारे में कुछ विवादित बयान भी दे दिया। पार्टी के मिलन समारोह को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ढोंगी हैं, उन्हें एक्सपोज करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मोदी अति पिछड़ों की बात करते हैं पर खुद डुप्लीकेट हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम जनता को यह नहीं बताते कि उन्होंने कितना विकास किया है। देश में चीता लाकर लोगों का ध्यान भटकाते हैं। जदयू अध्यक्ष ने पीएम मोदी के विषय में विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि जिसे चाय बनाना तक नहीं आता और वह कहता हो कि हम चाय वाले हैं। ये चाय बेचने वाला नहीं ढोंगी हैं और ढोंगी को अब एक्सपोज करने का समय आ गया है।

इसके साथ ही ललन सिंह ने पूछा कि केंद्र से बिहार के कितने अति पिछड़े मंत्री हैं? जदयू के 16 सांसदों में पांच अतिपिछड़े वर्ग से हैं। वहीं बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए ललन सिंह ने कहा कि मोदी के 10 साल के शासनकाल में इस देश से जितना रोजगार खत्म किया गया है, उतना आजादी के बाद से आज तक खत्म नहीं हुआ।

उन्होंने भाजपा पर भी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का चरित्र ही गड़बड़ है। हाथी के दो दांत की तरह भाजपा का भी एक दिखाने वाला दांत है। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में पीएम देश में घूमकर कहे कि हम अति पिछड़ा हैं। ललन ने पूछा कि क्या गुजरात में अतिपिछड़ा हैं? उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री बनने पर मोदी ने अपने समाज को अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल किया।

अपने भाषण के अंत में उन्होंने कहा कि डुप्लीकेट आदमी पूरे देश में घूम-घूमकर कह रहा है कि हम अतिपिछड़ा हैं। अरे अगर आप रोजगार नहीं दे सकते हैं, महंगाई पर नियत्रण नहीं कर सकते हैं तो क्या इस पर चर्चा भी नहीं करेंगे। चर्चा करेंगे तो चीता लाने का। पूरे दिन टीवी पर यही चलता रहता है विदेश से चीता आ गया। चीता का फोटो देखकर क्या इस देश की जनता भूख मिटायेंगे?

टॅग्स :Lalan SinghजेडीयूJDUBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल