लाइव न्यूज़ :

जदयू ने तेजस्वी यादव पर टिकट देने के बदले रुपये वसूली का आरोप लगाया, कहा-लालू परिवार में बिना 'लक्ष्मी' के कोई काम नहीं होता

By एस पी सिन्हा | Updated: January 27, 2025 17:42 IST

नीरज कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि टिकट के बदले कोई भी लेनदेन करेगा या टिकट के बदले जमीन दीजिएगा तो उसे सीबीआई, ईडी और ईओयू जैसी जांच एजेंसियों का सामना करना पड़ेगा।

Open in App

पटना:बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव टिकट देने के बदले रुपये वसूली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अपने गठबंधन के सहयोगी दलों को दरकिनार कर रहे हैं और अपनी मीटिंग बंद कमरे में चला रहे हैं।

नीरज कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि टिकट के बदले कोई भी लेनदेन करेगा या टिकट के बदले जमीन दीजिएगा तो उसे सीबीआई, ईडी और ईओयू जैसी जांच एजेंसियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इन तीनों एजेंसियों सक्रिय है और अगर किसी ने साइलेंट करप्शन किया या डील की तो वह पकड़ा जाएगा। 

 उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने जिले में शानदार अतिथि गृह का निर्माण कराया है और उसमें सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि कोई भी गलत काम पकड़ में आ सके। नीरज कुमार ने लालू यादव के परिवार पर भी तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव के परिवार की राजनीति में हमेशा से ही बिना 'लक्ष्मी' के कोई काम नहीं होता है। उनका इशारा यह था कि लालू परिवार के सदस्य हमेशा पैसे की लेन-देन में लगे रहते हैं।

टॅग्स :जेडीयूतेजस्वी यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव